
चाकुलिया : डीडीसी बी महेश्वरी ने शनिवार को चाकुलिया का दौरा किया. इस क्रम में उन्हों ने प्रखंड के अंधारिया गांव में कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय बालक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने विधालय निरीक्षण के पश्चात विधालय में बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक भी की और उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने चतुर्थ एवं पंचम वर्ग के बच्चों को मैट्रिक तक निःशुल्क शिक्षा के लिए फावड़ा में शिफ्ट कराने की बात कही. सभी माता-पिता ने इसके प्रति सहमति जतायी. इस दौरान बीडीओ लेखराज नाग, जगन्नाथ महतो, लक्ष्मी नारायण दास, सुभाष तिवारी, वरयाम माण्डी समेत अन्य उपस्थित थे. इसके पश्चात डीडीसी ने चाकुलिया पहुंच में करोड़ों की लागत से निर्मित प्रखंड सह अंचल भवन का निरीक्षण किया. श्री महेश्वरी ने भवन में कुछ त्रुटियां गिनाते हुए संवेदक को जल्द दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया.








