
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करना और अश्लील फोटो दिखाकर पैसों की मांग करना और साथ ही युवती को बेचने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. युवती ने साकची महिला थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. युवती ने शिकायत के माध्यम पुलिस को बताया कि वह गोलमुरी में रहती है और साकची के एक मॉल में काम करती है. बागबेड़ा दुर्गापूजा मैदान निवासी रवि कुमार भी उसी के साथ काम करता था. 2015 में रवि ने उससे कहा कि वह अपने दोस्त के घर जा रहा है, रास्ते में उसे वह स्टेशन के पास छोड़ देगा. रवि उसे रात को घाघीडीह जेल के पीछे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर उसने माफी मांगी. बाद में उसने अपनी बहन से मिलवाकर शादी की बात की. उसकी बहन ने भी कहा कि बहनों कि शादी हो जाने के बाद वो दोनो की शादी करवा देगी. इसी बात को लेकर वह कई बार यौन शोषण करता रहा. इस दौरान उसने अश्लील तस्वीर ली और उसको वायरल करने की धमकी देने लगा. बाद में रवि ने फोटो दिखाकर पैसे की मांग भी की. इसके बाद उसने बाज़ार में बेचने की भी कोशिश की. इसका विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले कि जांच में जुट गई है.







