
रांची : झारखंड में एक माह पुरानी हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार करने जा रही है. पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद शपथ ग्रहण करने के साथ ही कांग्रेस के कोटे से दो विधायक डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम जबकि राजद के एक विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया था. इसके बाद सारी अटकलों को दूर करते हुए सात मंत्री को शपथ दिलायी जायेगी, जिसका नोटिफिकेशन राजभवन ने जारी कर दी है. मंगलवार की शाम चार बजे राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सभी मंत्रियों को मंत्रीपद की शपथ दिलायेगी. नये मंत्रिमंडल में सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता, जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख, गढ़वा के पहली बार विधायक बने मिथलेश ठाकुर उर्फ मुन्नु ठाकुर, डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो, मधुपुर के विधायक हाजी हुसैन अंसारी और मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी को मंत्रींपद दिया गया है. उनको मंत्रीपद की शपथ दिलायी गयी है. इस प्रकार कांग्रेस का पहले से दो विधायक मंत्री थे, जिसमें दो और विधायक बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता को जगह दी गयी यानी कुल चार विधायक कांग्रेस के कोटे से मंत्री बनाये गये है. इसके अलावा झामुमो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलाकर 6 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके है और एकमात्र राजद विधायक मंत्री बन चुके है. कुल 11 मंत्रियों को शपथ दिलायी जा चुकी है. हेमंत सोरेन चाहे तो 12 लोगों को मंत्री बना सकते है, लेकिन एक मंत्रीपद को अभी खाली रखा गया है. वैसे इससे पहले भाजपा की रघुवर दास की सरकार ने भी एक मंत्रीपद खाली रखा था और पूरे पांच साल तक 12वां मंत्री नहीं बनाया गया था. हालांकि, हेमंत सोरेन की सरकार 12वां मंत्री बनायेगी, जो कांग्रेस के कोटे से हो सकते है. वैसे प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के नामों की चर्चा है, जो कांग्रेस में शामिल हो सकते है. लेकिन फिलहाल 11 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बनाया गया है. इसको लेकर कयास ल गाये जा रहे है कि 12वां मंत्री कौन होगा.
आज 7 विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ
- चंपई सोरेन
- हाजी हुसैन अंसारी
- जगरनाथ महतो
- जोबा मांझी
- मिथलेश ठाकुर
- बन्ना गुप्ता
- बादल पत्रलेख






