
चाकुलिया : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित विधायक समीर मोहंती को गुलदस्ता देकर जीत की बधाई दी और स्वागत किया. बैठक में विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि जनता की जनादेश पर राज्य में झामुमो गठबंधन दल की सरकार बनी है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार राज्य और क्षेत्र का विकास होगा.कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, इस सरकार के कार्यकाल में लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा.पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और बिस्तार पर बल दे, पार्टी कि नीति सिधांतों का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़े. कहा कि विस चुनाव में जीत उनकी नही बल्कि विस क्षेत्र के जनता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत हुई है. लोगों ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें विधायक बनाया है वे उनकी विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. बैठक में श्याम मांडी, धनंजय करुणामय, बलराम महतो, लाल मांडी, मिठू हांसदा, डोमन माझी, पंकज महतो, मो गुलाब, चंदन दास, असगर खान, विकास महतो, प्रदीप मल्लिक, निर्मल महतो, मनोज गोप, राजा बारीक, देवाशीष दास, राजा राम गोप, अर्जुन हेम्ब्रम, बबलू मुर्मू, विशाल बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.






