
जमशेदपुर : झाविमो का भाजपा में विलय के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की. जिसके बाद भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया. आपको बता दें कि 2006 में झाविमो की स्थापना हुई थी और बाबूलाल मरांडी जो खुद भाजपा के नेता थे. उनके नेतृत्व में झाविमो का गठन हुआ था. 14 वर्ष बाद दुबारा झाविमो का विलय भाजपा में हुआ और तमाम नेतागण भाजपा में शामिल हुए. स्वागत के दौरान वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद दुबारा वे अपने घर मे वापस आये हैं. इस विलय से भाजपा एक बार फिर पूरे राज्य में ताकत के साथ उतरेगी. और पार्टी को काफी मजबूती प्रदान होगी जिससे राज्य का विकास होगा. वहीं अभय सिंह ने पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ पार्टी के हित में काम करने की बातें कहीं. झारखंड विकास मोर्चा के विलय के बाद वर्तमान में भाजपा के वरीय नेता अभय सिंह बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे. सीधे भाजपा के जिला मुख्यालय साकची पहुंचे. भाजपा कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं भाजपा का अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया.

इस दौरान तत्कालीन जेवीएम में जिलाध्यक्ष रहें बबुआ सिंह और काफ़ी संख्या में समर्थक मौजूद थें. भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी नेताओं ने भाजपा में लौटे अभय सिंह, बबुआ सिंह समेत अन्य समर्थकों का खुले दिल से स्वागत किया और पूरी आत्मीयता से अभिनंदन किया. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को मोबाइल में मिस्डकॉल के माध्यम से भाजपा की औपचारिक सदस्यता दिलाई. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि झाविमो का भाजपा में विलय होना पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के प्रयासों का प्रतिफ़ल है. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी समेत वरीय नेता अभय सिंह और लाखों कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने से न केवल संख्यात्मक वृद्धि हुई है अपितु इनके अनुभवों से भाजपा और भी सशक्त होगी. भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. स्वागत के उपरांत अभय सिंह ने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है.

भाजपा उनके लिए मातृ संगठन थी है और रहेगी. लगभग चौदह वर्ष के बाद पुनः अपने घर लौटना एक आत्मीय और सुखद एहसास है जो महज़ शब्दों में बयां नहीं की जा सकती. उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में हुए स्वागत को भी सराहा. कहा कि मिलजुलकर सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत भाजपा को और भी सशक्त करेंगे. इस दौरान विशेष रूप चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, खेमलाल चौधरी, संजीव कुमार, हलधर नारायण साह, विकास सिंह, चितरंजन वर्मा, बारी मुर्मू, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, सुनील बारी, विमलकांत झा, विमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, गोपाल जायसवाल, शत्रुघ्न गिरी, संदीप शर्मा, कृपा सिंधु महतो, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, अनमोल वर्मा, राजपति देवी, अरविंदर कौर, रानी गुप्ता, लीना चौधरी, प्रीति सिन्हा, सुरेश शर्मा, समेत काफ़ी संख्या में उत्साहित कार्यकर्ता मौजूद थें.






