
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश गुप्ता आज जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने आगामी 29 फरवरी को चाईबासा में होने वाले कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सदस्यता अभियान के संबंध में मीडिया को जानकारी दी. श्री गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के नीति और सिद्धांतों के साथ जो भी कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं उनका पार्टी में स्वागत है. वहीं उन्होंने साफ कर दिया है कि पार्टी से जुड़ने वाले नए सदस्यों को 2 साल तक संगठन में रहकर संगठन के हित के लिए काम करना होगा एवं अगले 3 सालों तक वह किसी भी चुनाव में नहीं जा सकते. वही श्री गुप्ता ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस छोड़ा है उन्हें अगले 6 साल तक पार्टी में दोबारा एंट्री नहीं मिल सकती. उधर प्रदेश प्रवक्ता ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदों को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जो भी वायदे जनता से किए गए थे उनका पार्टी हर संभव अनुपालन करेगी. वहीं उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यों की सराहना की और कहा कि वे लगातार जनता के लिए मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं. वहीं उन्होंने कोल्हान प्रमंडल में होने वाले सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक बताया. वैसे भाजपा के तर्ज पर कांग्रेस भी एक बार फिर से अपने संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने में जुट गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव एवं कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कमिटी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक डॉ राजेश गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष विजय खॉ के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि 12 फरवरी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा रांची में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान को लॉच किया गया. 29 फरवरी को सुबह 11 बजे से चाईबासा के गाँधी मैदान में भव्य सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दुबे, जोनल कोऑडिनेटर रमा खलको, जिला अध्यक्ष बिजय खॉ सहित तीनों जिला के अध्यक्ष, वरीय नेता, प्रखण्ड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, सभी अग्रणी संगठन एवं विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य 1885 से लगातार लोग बन रहे. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरू, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक सरीखे बड़े बड़े नेता भी सदस्य के रूप में पार्टी का सेवा किए हैं. प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने विगत दिनों प्रस्ताव पारित किया कि दूसरे दल या पार्टी को छोड़कर आए पार्टी के सदस्य दो वर्षों तक किसी पद और तीन वर्षों तक चुनाव लड़ने के दावेदारी को स्वीकार नही किया जाएगा. विधान सभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ कर दुसरे दल में गये तथा पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों को छ: वर्षा तक वापस नहीं लिया गया. जिला अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला से जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष वरीय नेता, कार्यकर्तागण सैकड़ों की संख्या में चाईबासा पहुंचे. कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत संजय सिंह आजाद किया तथा जिला के द्वारा जनता दरबार का कार्यवाही से मुख्य अतिथि डॉ राजेश गुप्ता को अवगत कराया. बैठक में प्रदेश के पूर्व महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, रियाजुद्दीन खान, केके शुक्ला, योगेन्द्र सिंह यादव, पीएन झा, ऊषा यादव, शफी अहमद खान, समरेन्द्र नाथ तिवारी, अतुल गुप्ता, सुरेश धारी, अंबुज कुमार, अपर्णा गुहा, पवन कुमार बबलू, रंजीत राम, संजय यादव, अतुल गुप्ता, प्रिंस सिंह, बबलू झा, राजेन्द्र राव, संजय घोष, राजा सिंह, सुशीला पांडेय, गीता सिंह, पूरबी रानी दत्ता, बलदेव सिंह, मुन्ना मिश्रा, उपेन्द्र नाथ वर्मा, रंजीत सिंह, रवि राज, आरपी भगत, गुरदीप सिंह, राज किशोर प्रसाद, संतोष पाल, एल सोनाराम, सुनील श्रीवास्तव, एसडी सिंह, संजय चौधरी, अभिजीत सिंह, रामाशंकर पांडेय, दिवाकर झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.






