
Jamshedpur : भारतीय जनता मोर्चा के कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व महानगर के उपाध्यक्ष तथा भाटिया बस्ती बजरंगबली मंदिर के सेक्रेटरी मिथुन दास अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता मोर्चा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरयू राय जैसे व्यक्तित्व के साथ काम करने का अवसर मिलने उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय के प्रति आस्था प्रकट करते हुए संगठन को मजबूती करने का संकल्प लिया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के जमशेदपुर महानगर के संयोजक राम नारायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा, साकची के विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी, विधायक प्रतिनिधि गोलमुरी असीम पाठक, वरिष्ठ नेता रतन महतो, सतीश गुप्ता, विकास सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।






