
Jamshedpur : जमशेदपुर के बाजारों में इन दिनों गुलगुलिया गैंग का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की शाम साकची बाजार में सामान की खरीदारी कर रही महिला के पर्स से मोबाइल चोरी करते गुलगुलिया गैंग के 3 सदस्य को महिला ने पकड़ लिया। पकड़े गए गुलगुलिया गैंग में एक महिला के अलावा 2 बच्चे भी शामिल हैं। इधर तीनों सदस्य के पकड़ाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
थोड़ी देर बाद पीसीआर की वाहन मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीनों सदस्यों को थाना ले गई। इस मामले में पीसीआर के पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि इलाके में गुलगुलिया गैंग पकड़ाया है, जिसके बाद उन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया है। इधर स्थानीय लोगों का मानना है कि बाजार में गुलगुलिया गैंग सक्रिय है जो कि आए दिन मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहता है। बाजार से ही एक माह के भीतर 20 मोबाइल फोन और 13 पर्स चोरी हो गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्य का पता लगा रही है।







