• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-breaking-जमशेदपुर भाजपा के लिए बड़ी खबर, बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद, काले समेत तमाम भाजपाइयों की मौजदूगी में स्वागत समारोह में की बड़ी घोषणा, भाजपा से बाहर किये गये नेताओं और कार्यकर्ताओं की जल्द होगी वापसी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के अध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर के दौरे पर है. वे यहीं पले बढ़े है और यहीं से उनकी राजनीतिक पृष्टभूमि शुरू होती है. बिहार में उनको कृषि मंत्री बनाया गया है. अमरेंद्र प्रताप सिंह के मंत्री बनने से जमशेदपुर की जनता और जमशेदपुर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. यहीं वजह है कि उनका दो दिनों से अभिनंदन हो रहा है. अमरेंद्र प्रताप सिंह का जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ. इसमें किसी पार्टी का नाम तो नहीं था, लेकिन अधिकांश लोग भाजपा के ही थे और भाजपा के नेताओं द्वारा ही इसका आयोजन किया गया था. इसके संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव थे. अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में अमरेंद्र प्रताप सिंह का यहां भव्य स्वागत किया गया. इस स्वागत समारोह में मंच पर अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ भाजपा के पुराने दिग्गज मनोरंजन दास, एके श्रीवास्तव, महेश चंद्र शर्मा, जयनारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह शर्मा तो थे ही बल्कि सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी मंचासीन थे. इन लोगों ने मिलकर पहले तो अमरेंद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया.

इस स्वागत से खुद अमरेंद्र प्रताप सिंह ओतप्रोत हो गये. उनका जोरदार अभिनंदन किया गया. बिष्टुपुर तुलसी भवन में करीब 600 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा था, जिसमें ज्यादातर लोग भाजपा के ही थे. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर में गुजारे हुए दिनों और संगठन को मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया. इस दौरान उनका नागरिक अभिनंदन किया गया. विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के अलावा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान खुद बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने झारखंड में भाजपा की हार पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि चुनाव की राजनीति में हार और जीत लगा रहता है. लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को इससे मायूस नहीं होना चाहिए. अगर आप मन से हार गये तो आप फिर जीत नहीं सकते है. लेकिन आप सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के बीच काम करते है तो निश्चित तौर पर आपकी जीत सुनिश्चित होगी और जनता का दिल और मन जीत लेंगे. इस कारण अपना मनोबल बढ़ाये रखें, भाजपा झारखंड में वापस होगी. यह कार्यक्रम दोपहर के वक्त आयोजित हुआ, जिसमें सभी लोगों ने अपने मन की बात की. इस दौरान इस मंच से भाजपा से निष्कासित किये गये नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बोला. अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बहुत जल्द भाजपा से निष्कासित किये गये नेताओं और कार्यकर्ताओं की वापसी होगी. इसकी वापसी के लिए हम खुद बात भी करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह के कदम केंद्रीय नेतृत्व जरूर उठायेगी, ऐसा उनको भरोसा है. उनके इस घोषणा से सारे लोगों ने उनका खड़े होकर तालियां बजाकर स्वागत किया. आपको बता दें कि भाजपा के कद्दावर नेता के रुप में अमरेंद्र प्रताप सिंह को जाना जाता है. हाल ही में चुनाव के वक्त भाजपा के नेता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई लोगों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था. इसको लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. इस कड़ी में अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गयी इस घोषणा से भाजपाइयों में नया जोश भर गया है. बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर दौरे पर हैं. वैसे एक जमाने में एपी सिंह जमशेदपुर महानगर भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं. जमशेदपुर उनकी राजनीतिक पाठशाला रही है.

बिहार के साथ बंटवारे के बाद उन्होंने बिहार की राह पकड़ी और लगातार आरा से जीतते रहे हैं. वर्तमान बिहार सरकार में वे मंत्री भी हैं. मंत्री बनने के बाद एपी सिंह जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे हैं. जहां शुक्रवार से ही भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में जुटे हैं. शनिवार को तुलसी भवन में भाजपा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे ए पी सिंह कार्यकर्ताओं के आवा भगत से अभिभूत नजर आए वही अपने संबोधन के दौरान पूर्व के दिनों को याद करते हुए एपी सिंह भावुक नजर आए. उन्होंने झारखंड भाजपा की देन बताते हुए कहा कि अगर भाजपा नहीं चाहती तो अलग झारखंड राज्य नहीं बन पाता. वहीं राज्य में मिले चुनावी हार से सबक लेते हुए आने वाले दिनों के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने भाजपा के नए कार्यकर्ताओं से पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने और उनका आदर करने की अपील की. उन्होंने बताया, कि भाजपा ने कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का अंग बनाया. साथ ही राम मंदिर बनाने का संकल्प भी पूरा किया. वहीं देश में जारी किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने पंजाब और हरियाणा के किसानों पर भ्रमित होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, कि वे गुमराह हो रहे हैं. बिहार और झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के किसानों के साथ ऐसी स्थिति नहीं है. उन्होंने किसान आंदोलन को राजनीतिक आंदोलन करार दिया. वहीं झारखंड के वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की तुलना में पूर्व की भाजपा सरकार को ज्यादा प्रभावशाली बताया वही देश पर में कोरोना को नियंत्रण में होने की बात उन्होंने कही.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur-rural-जिला न्यूक्लियस टीम ने अनुमंडल अस्पताल लिया जायजा, कुष्ठ आश्रम में 35 लोगों के बीच कंबल वितरण

jamshedpur-Bagbera-rural-water- supply-scheme-बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को फिर से चालू कराने को लेकर 60 जनप्रतिनिधियों ने किया जल सत्याग्रह

Jamshedpur-Crime : अपराधी शैंकी यादव की हत्या मामले में भाजपा नेता की जमानत याचिका खारिज

Jamshedpur-Crime : अपराधी शैंकी यादव की हत्या मामले में भाजपा नेता की जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News