
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया बस्ती में अपराधी शैंकी यादव की हत्या के मामले में जेल में बंद भाजपा नेता राजेश सिंह की जमानत याचिका खारीज हो गई है. राजेश द्वारा घटना के बाद न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की गई थी. जमानत याचिका पर सुनवाई एडीजे शेषनाथ सिंह की अदालत ने की. वहीं आरोपी की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश और प्रियंका सिंघल ने बहस की. इस मामले में भाजपा नेता राजेश सिंह, शुभम सिंह, रोहन सिंह, संतोष तिवारी, शेखर और उत्तम लोहार जेल में बंद हैं. बता दें कि 1 अक्टूबर 2020 को अपराधी शैंकी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. पहले शैंकी को गोली मारी गई, उसका सिर पत्थर से कूचा गया, फिर उसके शरीर पर भारी-भरकम कार चढ़ा दी गयी थी. घटना के बाद परिजनों ने भाजपा नेता राजेश सिंह व अन्य के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था.




