• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 5, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-legislature-जमशेदपुर का मुद्दा झारखंड विधानसभा में गूंजा, 86 बस्ती को लेकर सरयू राय ने झारखंड सरकार को घेरा, बर्मामाइंस की दुकानों और अवैध जमीन पर चल रही शराब दुकानों को लेकर सरयू राय ने उठाया मुद्दा, सरयू बोले-जमशेदपुर में नियम लागू नहीं तो जमशेदपुर को ”इररेगुलेटरी सिटी” घोषित कर दें सरकार, सदन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले-भाजपा के लोगनाथूराम गोडसे के प्रेमी, भाजपा विधायक ने कांग्रेस विधायक इरफान को कहा-आइएसआइ एजेंट, हंगामा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सरयू राय.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मुद्दे को लेकर झारखंड विधानसभा में काफी तीखे सवालों से झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को जूझना पड़ा. झारखंड विधानसभा में राज्य के पूर्व मंत्री और निर्दलीय के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया. सरयू राय ने विधानसभा में कहा कि क्या राजस्व वसूली के लिए राज्य सरकार कोई भी गलत काम कर सकती है. सरयू राय ने पूछा कि नियम है कि शराब की दुकानें वैद्य जगहों पर ही खोली जा सकती है, लेकिन जमशेदपुर में कैसे अवैध जमीन पर शराब दुकान चल रही है. इस पर राज्य के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जवखाब दिाय और कहा कि सरकार राजस्व वसूली के लिए गलत काम नहीं करती है. जमशेदपुर में सारी जमीन टाटा लीज की है, जहां रैयत भूमि नहीं है. शराब दुकानों से 130 करोड़ रुपये राजस्व से आता है. ऐसे में अगर कहीं अवैध है तो सरकार उसको देखेगी. इसके अलावा सरयू राय ने 86 बस्ती को मालिकाना हक देने का भी मुद्दाी उठाया. इस दौरान सरयू राय ने कहा कि टाटा लीज से बस्तियों की जमीन बाहर हो चुकी है. जमीन सरकार का अधिग्रहित है. ऐसे में जमशेदपुर में जितनी भी बस्तियां है, उसको सरकार बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं दे रही है. सभी के पास बिजली बिल है और सरकारी रशीद भी है. ऐसे में सरकार को तत्काल मालिकाना हक दे देना चाहिए. इस पर सरकार ने जवाब देने का वक्त भी लिया है. इस दौरान सरयू राय के सवाल पर सरकार की ओर से यह बताया गया कि बर्मामाइंस की तीन दुकानों का लीज रद्द कर दी गयी, जो लीज पर बसा हुआ है. व्यक्तिगत स्वामित्व वाली जमीन नहीं है. ऐसे में लीज को रद्द किया गया है. इस पर विरधख़यक सरयू राय ने कहा कि बर्मामाइंस की तरह ही 38 से 39 दुकानें है, जो अवैध है, इस पर भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए. इस पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि जमशेदपुर में सारे व्यवसायिक गतिविधियां टाटा लीज एरिया की जमी नपर ही होती है. इस पर सरयू राय ने कहा कि ऐसे में जमशेदपुर को ”इरेगुलेटरी सिटी” (अनियमित शहर) घोषित कर दिया जाये. सरयू राय ने सदन में कहा कि लीज के समझौता के तहत टाटा स्टील को वहां रह रहे लोगों को पानी की सुविधा देना है. सरकार से को बताना चाहिए कि समझौता के मुताबिक, नागरिकों को यह सुविधा दी जा रही है या नहीं, इसकी जांच के लिए क्या सरकार के पास कोई एजेंसी है या पदाधिकारी है. इसका जवाब मंत्री चंपई सोरेन ने दिया और कहा कि जांच के लिए जमशेदपुर के डीसी है, इस पर श्री राय ने कहा कि डीसी के अनुसार वो इसके लिए जिम्मेवार नहीं है. सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर के कई हिस्से में लोग बिना पानी के नारकीय जीवन जीने को मजबूर है. ऐसे में अगर समझौता का उल्लंघन हो रहा है तो समझौता को वापस ले लिया जाये. उन्होंने कहा कि 2005 में लीज समझौता का नवीकरण किया गया है. हालांकि, सदन में सबसे ज्यादा हंगामा तब हुआ, जब सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच झगड़ा होने लगा. एक दूसरे को लोगों ने आइएसआइ और आरएसएस का एजेंट ठहरा दिया. हंगामा तब बढ़ा, जब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के लोग नाथूराम गोडसे के प्रेमी है, महात्मा गांधी के नहीं है. इसके बाद भाजपा के विधायक सदन में हंगामा करने लगे और जयश्री राम के नारे लगने लगे. इन लोगों ने हंगामा किया, जिसके बीच में ही स्वास्थ्य विभाग के बजट को पास कर दिया. इस दौरान सरकार की रिपोर्ट भी पेश की गयी. बन्ना गुप्ता ने बताया कि सरकार के आते ही कोरोना का हमला हो गया था. किसी तरह लैब खोला गया, किसी तरह राज्य को संभाला गया. सुदूर गांवों में अस्पताल और चिकित्सा सुविधाएं पहुंचायी है. बन्ना गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने राज्य में तीन-तीन मेडिकल कॉलेज का प्रधानमंत्री से उद्घाटन करवा दिया, वह सिर्फ चुनावी स्टंट था. उनका प्रेम महात्मा गांधी वाला नहीं, नाथू राम गोड्से वाला है. सदन के बहिष्कार और जय श्रीराम के नारा पर स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष को घेरा और कहा कि जय श्रीराम का नारा लगाकर विपक्ष क्या बताना चाह रहा है. उनकी तो रग-रग में राम हैं, लेकिन वे राम के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं. विपक्ष तो स्वास्थ्य में भी धर्म को जोड़ रहा है. स्वास्थ्य पर चर्चा के दौरान जामताड़ा के विधायक डा इरफान अंसारी ने देवघर के सिविल सर्जन को आरएसएस का एजेंट बताते हुए स्वास्थ्य की दिशा में ठीक से काम नहीं करने की शिकायत आसन से की. इस शिकायत के तुरंत बाद भावनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने डा इरफान अंसारी को आइएसआइ का एजेंट बता दिया. इसके बाद से ही सदन का माहौल गर्म हो गया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

NIOS-Result : एनआईओएस की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित, डीबीएमएस कैरियर एकेडमी के दीपक पांडे को मिले 77.8 प्रतिशत अंक

adityapur-अनुबंध कर्मियों की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में 22 मार्च को डोरंडा वन विभाग परिसर में धरना देना का निर्णय

adityapur-जमीन वापसी के लिए दुग्धा पंचायत के रैयतदार पहुंचे जिला मुख्यालय, लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News