
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया एवं संचालन भाजमो पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा ने किया. बैठक में विचार विमर्श करने के उपरांत यह तय किया गया की मानगो में बेहतर जनसुविधाओं के लिए आगामी मानगो नगर निगम चुनाव में भाजमो पूरी ताकत के साथ चुनाव में हिस्सा लेगी. साथ ही बैठक में राज्य सरकार से जल्द से जल्द नगरपालिका एवं नगर निगम का चुनाव कराने की मांग की गई तथा मानगो नगर निगम में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया गया. इसके अतिरिक्त तीन मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री समिति के पदेन सदस्य होंगे. बैठक में कहा गया कि मानगो नगर निगम के क्षेत्र में जनसुविधाओं की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रही है. डिमना नाला के पूर्व के इलाके में जलापूर्ति योजना ठप है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से जनता परेशान है. भाजमो सरकार पर दबाव डालने के लिए उपयुक्त मुद्दों पर संघर्ष आरंभ करेगी. बैठक में भाजमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष भासकर मुखी, कोषाध्यक्ष धमेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, आजादनगर मंडल अध्यक्ष मुसताक अहमद सहित अन्य उपस्थित थे. इसके तहत बनायी गयी समिति में संयोजक मुकुल मिश्रा, सह संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु व धर्मेन्द्र प्रसाद जबकि प्रेस प्रभारी आकाश शाह को बनाया गया.
















