• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 5, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

tata-steel-recruitment-issue-झामुमो विधायकों के खिलाफ गुस्सा, सहयोगी कांग्रेस के नेता ही हुए मुखर, कहा-यूपी-बिहार के लोगों के नाम पर राजनीति चमकाना बंद करें, यह तोड़ने की साजिश नहीं चलेगी, आजसू नेता सह भोजपुरी नव चेतना मंच ने कहा-झामुमो विधायको को शहर में घुसने नही देंगे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली को लेकर झामुमो के विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार और समीर मोहंती के तल्ख बयान का विरोध तेज हो गया है. खुद सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने ही इसका विरोध किया है और कहा है कि इस तरह का बयान देना बंद करें, बिहार-यूपी वालों के नाम पर राजनीति चमकाना बंद करें, यह तोड़ने की साजिश नहीं चलेगी जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सबको साथ लेने की बात कह रहे है. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सह प्रवक्ता अविनाश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झामुमो विधायकों द्वारा टाटा स्टील की अप्रेंटिस परीक्षा में शत-प्रतिशत झारखंड के बच्चों को नियोजित करने एवं बिहार, यूपी और अन्य राज्यों के बच्चों को इस अप्रेंटिस परीक्षा में शामिल नहीं करने या गैर झारखंडी बच्चों को टाटा स्टील में नियोजित नहीं करने की दी गई चेतावनी का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि इस तरह के झामुमो नेताओं द्वारा दिए गए बयान से झारखंड में वर्षों से रह रहे लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और झारखंड में अंतरकलह की स्थिति पैदा होगी. झामुमो विधायकों को सोचना चाहिए कि टाटा स्टील के 100 वर्षों के सफलतम औद्योगिक सफर को इस मुकाम तक पहुंचाने में देश के हर राज्य के लोगों ने अपना बहुमूल्य सेवा और योगदान दिया है, जिनमे बिहार और यूपी के लोगों की भूमिका सदैव अग्रणी रही है. निश्चत रूप से इन परीक्षाओं में झारखंड के लोगों को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिये परंतु अन्य राज्यों, विशेषकर बिहार-यूपी के बच्चों के साथ भी नाइंसाफी ना हो क्योंकि टाटा स्टील को तरक्की की शिखर पर ले जाने में बिहार-यूपी के लोगों ने इस कंपनी में एक मेहनतकश मजदूर से लेकर प्रबंध निदेशक तक के पद को सुशोभित करते हुए अपने तन-मन और जीवन समर्पित किया है. अविनाश सिंह ने कहा कि बिहार-यूपी के बच्चों के साथ अगर अन्याय होगा तो इस इस गलत कार्य का जबरदस्त विरोध भी होगा. इसे किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा.
इसी तरह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज ने भी बयान दिया है. नितेश राज ने कहा है कि टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली कोई नयी बात नहीं है. लेकिन इस बार इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर कंपनी को डराने की कोशिश करना गलत है. इस तरह बिहार और यूपी वालों के खिलाफ आवाज उठाना यह बताता है कि राज्य में नफरत की बीज बोने की कोशिश की जा रही है जबकि यह भूलना नहीं चाहिए कि झारखंड भी बिहार का ही हिस्सा रहा है. कंपनी ने पहले ही कह दी है कि जिसका डोमिसाइल होगा उसको ही बहाल किया जायेगा, फिर इस पर बेवजह की राजनीति करना गलत है. इसका हर स्तर पर हम विरोध करते है. इधर, मंगलवार को भोजपुरी नव चेतना मंच के अध्यक्ष सह आजसू नेता अप्पू तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्व में भी झामुमो विधायको द्वारा इस राज्य को अशांत करने का प्रयास किया जाता रहा है जो असफल रहा है. ये सिलसिला अभी पुनः जारी हो रहा है. ऐसे विधायको का शहर आगमन पर रोक लगाने पड़ेंगे क्योकि इनकी मानसिकता आपसी भाईचारा को खत्म कर राज्य को फिर से आग में झुलसाने का प्रयास कर रहे है. इससे पूर्व भी मंत्री चम्पई सोरेन द्वारा छठव्रतियों को भी व्रत करने से रोक लगाया गया था, लेकिन उनकी कुंठित मानसिकता सफल नही हो पायी. श्री तिवारी ने कड़े शब्दों में ऐसे जनप्रतिनिधियों के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ये नही भूले की बिहार से अलग हुआ है. झारखण्ड और झारखण्ड में रहने वाले सभी इस राज्य के निवासी है. ये किसी के बाप की जागीर नही जो जब चाहे बाहर कर देंगे और जब चाहे अंदर करेंगे. अगर हिम्मत है तो एक बिहारी या यूपी वाले को बाहर करके दिखाए. साथ ही बेगैरत बयान देकर सुर्खिया बंटोरने वाले विधायक से इस राज्य का विकास नही हो सकता है. समय आने पर अहसास करा देंगे. इस राज्य को सींचने और संजोने में हम बिहार यूपी वाले अपने कितना खून पसीना बहाया है. विधायको को समझनी चाहिए टाटा स्टील में पूरे भारत वर्ष के लोग टाटा स्टील में कार्यरत है और आगे भी निरन्तर कार्य करेंगे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur- क्षत्रिय समाज गोविंदपुर मंडल कमेटी का विस्तार, मंडल अध्यक्ष विभा सिंह बनी

jamshedpur-parking-जमशेदपुर अक्षेस, मामनगो नगर निगम और जुगसलाई में दुकानों के बाहर पार्किंग खड़ी हुई तो दुकानदारों का कटेगा 15 हजार का जुर्माना, कार्रवाई के पहले दिया जायेगा नोटिस

Jamshedpur : जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों में मना पूर्व आईपीएस व सांसद डॉ अजय कुमार का जन्मदिन मना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News