
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व आईपीएस एवं सांसद डॉ अजय कुमार का जन्मदिन पूरे शहर में विभिन्न स्थानों में मनाया गया। डॉ अजय कुमार का जन्मदिन 10 अगस्त को पूरे सम्मान के साथ और कोविड नियमों के अंतर्गत मनाया गया, जिसमें समर्थक काफ़ी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर समर्थकों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम किए गए, जिसमें कांग्रेस ओबीसी के कोल्हान प्रभारी धमेंद्र सोनकर के शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय को पुष्प एवं बलून से सजाया गया एवम रात्रि 12:00 बजे केक काट कर जन्मदिन की बधाई दी गयी। इस अयोजन में ज़िला उपाध्यक्ष बब्लू झा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश साहू, जिला ओबीसी सेल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता शामिल हुए। यह जानकारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बब्लू झा ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ अजय कुमार ब्रिगेड के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसानगर, साकची, बिष्टुपुर, जेम्को बस्ती में केक काट कर बच्चों के बीच खाद्य सामग्रियों के पैकेट, मास्क, चॉकलेट, कॉपी, पेंसिल वितरण किया गया तथा साकची के एक अनाथालय में बच्चों के लिए खाद्य सामग्री और फल वितरित किए। इसका नेतृत्व सन्नी सिंह, करणवीर, इमरान, धीरू, केपी रवि, त्रिलोक सिंह एवं अन्य ने किया। जुगसलाई, बिष्टुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत सिंह द्वारा इस्लाम नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण भी किया गया। वहीं दूसरी और बागबेड़ा, स्टेशन रोड में भी डॉ अजय कुमार के जन्मदिन पर आनंद भोज का आयोजन हुआ, जहां कम से कम 500 से 600 गरीब लोगों को खाना बांटा गया. इसकी शुरुआत पूर्व पुलिस उपाधीक्षक जमशेदपुर कन्हैया उपाध्याय और सुभाष युवा मंच के पारसनाथ मिश्रा ने की। डॉ अजय कुमार के जन्मदिन कार्यकर्म का आयोजन नितिन उपाध्याय की देखदेख में सम्पन हुआ। डॉ अजय कुमार के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी थी। सभी ने डॉ अजय कुमार के बेहतर स्वास्थ्य और खुशी की कामना की।






