
जमशेदपुर : कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन “संवाद” कार्यक्रम को लेकर बुधवार को तैयारी समिति की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्मेलन के जोनल कोऑडिनेटर केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई. तैयारी समिति के बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा शामिल हुई. बैठक का संचालन जमशेदपुर जिलाध्यक्ष विजय खां ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, प्रदेश सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद, पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी सीपी संतन, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, बलदेव सिंह, रविन्द्र कुमार झा ऊर्फ नट्टू झा, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, बहरागोड़ा विधानसभा के सदस्यता प्रभारी कमल किशोर अग्रवाल, प्रदेश प्रतिनिधि देविका सिंह, कोल्हान ओबीसी को-ऑर्डिनेटर धर्मेन्द्र सोनकर शामिल हुए. मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा ने तैयारी समिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर पांचों प्रमण्डल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन “संवाद” कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर 13 मार्च को जमशेदपुर के बिष्टुपुर माईकल जॉन ऑडिटोरियम सुबह 11:30 से संध्या 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रणी संगठन एवं विभाग के चेयरमैन सह अध्यक्ष प्रखण्ड अध्यक्ष सहित वरीय नेतागण हिस्सा लेगे. सम्मेलन में संवाद के माध्यम से कार्यकर्तागण अपनी बातों को रखेंगे. झारखण्ड में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सदस्यता, झारखण्ड के सम्पूर्ण विकास में पार्टी की सहभागिता विषयों पर विचार विमर्श किये जायेंगे. सम्मेलन के कोऑडिनेटर केशव महतो कमलेश ने बैठक में कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी और प्रतिनिधि संवाद सम्मेलन में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए. कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी एवं संजय सिंह आजाद ने किया. कार्यक्रम में जोसाई मार्डी चेयरमैन आदिवासी कांग्रेस, एलबी सिंह, जगदीश नारायण चौबे, त्रिशानु राय, रूहुल जमील अहमद, केके शुक्ला, अखिलेश सिंह यादव, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, परविंदर सिंह, खगेनचन्द्र महतो, गुरदीप सिंह, देविका सिंह, उषा सिंह, समरेन्द्र नाथ तिवारी, प्रिंस सिंह, देवसरण सिंह, डाॅ परितोष सिंह, सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, आरिफ इमाम, प्रभात बारला, रूहुल जमील अहमद, अमर कुमार मिश्रा, इमरान आलम, इन्तेखाब वास्ती, संजय झा संत, भरत सिंह, रईस रिजवी छब्बन, रामदरस चौधरी, पवन कुमार तिवारी, संजय घोष, विनोद रजक, आशीष ठाकुर, फकीर चन्द्र अग्रवाल, बबुआ झा, नवीन मिश्रा, विनय सिंह, पुनीता चौधरी, राजकिशोर प्रसाद, विपिन ठाकुर, राजनारायण यादव, सुमित्रा पाण्डा, मुन्ना सिंह सेवादल, अतुल गुप्ता, सुरेश धारी, सीताराम चौधरी, जफर इकबाल, सीमा महंती, संध्या दास, प्रभजोत सिंह राठौर, मनोज उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, पल्व प्रसाद कालिंदी, नित्यानंद कालिंदी, एसडी सिंह, संजय यादव, विपिन बिहारी, कुलदीप सिंह, वी एस राव, मो नौशाद, शेखर कुमार, सरफराज अहमद, संजय आर पॉल, अगस्तीन कुजुर, फुलकांत कुशल हेम्ब्रम, सन्नी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के पश्चात मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन स्थल माईकल जॉन ऑडिटोरियम का निरीक्षण भी किया.





