
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी निवासी 40 वर्षीय भागवत मुर्मू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार की रात उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि भागवत मुर्मू मंगलवार की रात को बाहर से आया और किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहा सुनी हो गयी. कई दिनों से विवाद चल ही रहा था. मंगलवार की रात कुछ ज्यादा विवाद हो गया. इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. लोगों को यह जानकारी तब मिली, जब घरवालों ने उसको फांसी के सहारे लटके हुए पाया. परसुडीह थाना में लोगों ने जाकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसके शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच कर रही है. पुलिस उसकी पत्नी सुनिया मुर्मू से भी पूछताछ की है. पत्नी ने बताया कि उसको आभास नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा. पूरा परिवार सदमा में है.





