
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गालूडीह के स्ट्रीप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डकैती की खबर आयी है. बताया जाता है कि डकैतो ने चाहरदिवारी फांदकर मंगलवार की रात को इस घटना को अंजाम दिया है. रात करीब 12.30 बजे दो सिक्यूरिटी गार्ड पर लोहे का एंगल से हमला करने के बाद बंधक बनाकर 55 पीस लोहे का एंगल और बिजली के तार को लूट लिया और वहां से चले गये. लूटने में करीब एक लाख का माल को लूटा गया है. घटना के बाद मामला दूसरे दिन बुधवार की सुबह तब हुी, जब गालूडीह पुलिस तक मामला पहुंचा. गालूडीह पुलिस ने मामले में छापामारी शुरू की है. मामले की जांच की जा रही है. घटना की पुष्टि करते हुए गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाखा ने बताया िक घटना के समय स्ट्रीप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दो सिक्यूरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहे थे कि सारे बदमाश आये और दीवार को फांदकर हमला कर दिया और गार्ड को बंधक बनाकर लौहे के 55 एंगल और करीब 5 से 6 मीटर बिजली के तार को लेकर चले गये. बताया जाता है कि इतना बड़ा माल था कि इसको हाथ से या छोटी गाड़ी से नहीं ले जाया जा सकता है. बड़ी गाड़ी से ही ले जाया गया होगा, ऐसी आशंका जतायी जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले सिंहभूम चेंबर के पदाधिकारी महेश सोंथालिया की कंपनी धालभूमगढ़ में डकैतीकांड को अंजाम इसी तरह से दिया गया था.





