
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वर गांव में विधायक समीर महंती ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि चुनाव में जीत उनकी नहीं, बल्कि बहरागोड़ा की जनता की जीत हुई है, जिन्होंने उन्हें अपना वोट देकर जिताया है. उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत बहरागोड़ा की जनता की जीत है. यह पार्टी के उन कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने मेरी अनुपस्थिति में भी सिपाही की तरह मोर्चा संभाल कर चुनाव में जीत दिलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा विस क्षेत्र का विकास करने के प्रति वे हमेशा तत्पर रहेंगे. जनता ने उन्हें जिस विश्वास और भरोसे से उन्हें अपना विधायक चुना है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, गौरीशंकर महतो, राजा बारिक, पतित पावन दास, मिथुन कर, रास बिहारी साव समेत अन्य उपस्थित थे.







