
बहरागोड़ा : प्रखंड की सकरा पांचयत के गोलापड़ासिया गांव में 29 दिसंबर को बोकुल मुण्डा का घर जल कर राख हो गया था. घर में आग लगने से घर समेत सारा समान जल कर राख हो गया है. पूरा परिवार सड़क पर आ गया है. सूचना पाकर विधायक समीर महंती ने पीड़ित परिवार से मिले औक उन्हें आर्थिक मदद किया. श्री महंती ने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें आवास योजना के तहत परिवार को जल्द आवास दिलाने के लिए पहल करेंगे.







