
चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा झींकपानी प्रखंड कमेटी द्वारा विधायक दीपक बिरुवा का विजय जुलूस गुरुवार को झींकपानी में निकाला गया। विजय जुलूस बासाहातु से गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने निकाला, जो एसीसी कॉलोनी तक गया। राज्य में झामुमो की सरकार बनने और विधायक दीपक बिरुवा की हैट्रिक जीत की खुशी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनाई। पूरे झींकपानी में मेला सा माहौल बना रहा। अबीर-गुलाल लगाने, मिठाई बांटने और आतिशबाजी का दौर विजय जुलूस के दौरान रास्ते भर चलता रहा। जुलूस के दौरान विधायक दीपक बिरुवा और समर्थकों ने जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। श्री बिरुवा ने कहा कि यह जनता की जीत है और जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। विजय जुलूस को सफल बनाने में कामों विश्वकर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चिरिया बिरुली, मुखिया प्रदीप तामसोय, मुखिया सरिता आल्डा, मुखिया मेंजारी मुंडा, पारू हेस्सा, हरिलाल करजी, हेमंत दास, सोमनाथ कुंकल, संजीव गोप, भोले बिरुली, मोहन दास समेत काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल थीं।






