
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल का अस्थाई स्वास्थय कर्मचारी संघ शुक्रवार को सरयु राय से उनके आवास पर जाकर मिला और उन्हे बधाई दी. इस दौरान संघ के लोगो ने सरयू राय को एक ज्ञापन सौंपा और अस्पताल के अस्थाई कर्मचारियों को अनुबंध पर करने की मांग की.
वहीं सरयू राय ने कहा कि अभी सरकार का गठन नहीं हुआ है. सरकार के गठन के बाद कर्मचारियों को अनुबंध पर करने का प्रस्ताव रखेंगे. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में सभी कर्मचारियों को आउटसोर्स में रखा गया है.







