
गुडाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड की बीडीओ सीमा कुमारी ने भालकी पंचायत के बागजाता गांव का दौरा कर बिरसा आवास का निरिक्षण किया. साथ ही कुछ सबर परिवारों से मिलीं, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थे. बच्चों को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चाकलेट दिया गया तथा सभी सबर लोगों के बीच कंबल का वितरण गया. इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







