
चाकुलिया : स्थानीय पुराना बाजार सत्संग भवन परिसर में मारवाड़ी महिला समिति ने नव निर्वाचित विधायक समीर महंती के साथ बैठक की. बैठक में महिलाओं ने नव निर्वाचित विधायक समीर महंती को फूलों की गुलदस्ता देकर स्वागत की और जीत की बधाई दी. मौके पर श्री महंती ने कहा कि वे विस क्षेत्र के विकास करने के प्रति वे हमेशा तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है, कहा कि वे सभी विस क्षेत्र के विकास करने में उनका मार्गदर्शक बने. उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के उत्थान और उनकी मांगों को पूर्ण कराने में हरसंभव सहयोग करेंगे. मौके पर धनंजय करुणामय, वासुदेव महतो, मुकुल महतो, अर्जुन हांसदा, मुन्ना होता, मिथुन कर, मारवाड़ी महिला समिति की राजश्री रुंगटा, राजकुमारी रुंगटा, पुष्पा रुंगटा, वीणा रुंगटा समेत अन्य उपस्थित थे.







