
डालटनगंज : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने डालटनगंज में मांग दिवस मनाया. इस मौके पर सभी स्टेशन मास्टर्स और टीआइ ने हिस्सा लिया. मांग दिवस में सभी स्टेशनों पर पदस्थापित स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया. डालटनगंज में यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सिन्हा, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी, उमेश कुमार, बी लकड़ा, उज्जवल तिर्की, संजीव कुमार सिंह, गढ़वा रोड में सतीश कुमार, एलबी ऊरांव, तोलरा में मिथिलेश कुमार यादव, राजहरा में एसपी पांडेय, इंद्रजीत राम, राजीव नयन, कजरी में आकाश कुमार सिंह, अमित कुमार, चियांकी में अजय कुमार एक्का, विकास शर्मा, केचकी में जेआर तिग्गा, सोनु कुमार तथा मंगरा में कृष्ण नंदन तिवारी एवं राजीव कुमार ने भाग लिया.
मुख्य मांगे निम्न है :-
- ई.आई.रोस्टर समाप्त किया जाए
2.स्टेशन मास्टर के लिए सभी स्टेशन पर रेस्ट रुम बनाया जाए
3.सेफ्टी/स्ट्रेस एलाउंस दिया जाए
4.एन.पी.एस. खत्म किया जाए
5.रेलवे में निजीकरण बंद किया जाए
6.स्टेशन मास्टर्स की रिक्तियों को तेजी से भरा जाए तथा अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की पदस्थापना की जाए
7.स्टेशन मास्टर्स के लिए बड़े स्टेशनों पर केन्द्रीयकृत आवास की व्यवस्था की जाए
8.जोनल मुख्यालय में पदस्थापित टी.आई. को भी ड्रेस एलाउंस दिया जाए
9.स्टेशन अधीक्षक को ग्रेड पे 5400/ (लेवल)







