
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के कांठालिया गांव में मकर मेला के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि आसुरी शक्तियों का विनाश करना चाहिए. जीवन में आने वाले आसुरी विचार का त्याग करें. अहंकार को त्याग कर व्यक्तित्व का निर्माण करें, ताकि आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकें. उन्होंने लोगों से मिल कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. कमेटी के इस रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







