
जमशेदपुर : आयकर विभाग जमशेदपुर की ओर से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त बिहार-झारखंड एवं मुख्य आयकर आयुक्त रांची के आदेश के आलोक में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के सारे स्टेक होल्डर व कारोबारियों के साथ बैठक की. अपर आयकर आयुक्त पीके मंडल, संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस) नयन ज्योति नाथ, सहायक आयकर आयुक्त, अम्बरीष मिश्रा व सहायक निदेशक एसके डे, सहायक निदेशक अन्वेषण राजीव कुमार पांडेय, आयकर अधिकारी मुख्यालय अखिलेश चंद्र लाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश खंडेलवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसाइटी के अध्यक्ष बिनोद सरायवाला, टैक्सेशन बार एसोसिएशन के खजांची लाल मित्तल, कॉस्ट अकाउंटेंट एसोसिएशन के रमेश शर्मा, सिंहभूम चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अशोक भालोटिया, भरत वसानी ने मंच पर द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रमम की शुरुआत की.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को ईमानदारी से टैक्स देने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें शिक्षित एवं जागरूक करने का भी था. उन्हें यह भी बताना था कि आयकर विभाग भ्रष्टाचार से मुक्त एवं पारदर्शी उत्तर देने को तत्पर एवं उत्तरदायित्व पूर्ण कर प्रशासन देने के लिए समर्पित है. इस संबंध में सभी प्रकार के सहयोग प्राप्त किये जा सकते हैं एवं दिया जाना अपेक्षित है. कई करदाताओं ने अपना स्वयं निर्धारित कर पिछले वर्षों में ज्यादा किया था. इस वर्ष कर स्वयं कर की राशि को अग्रिम कर के रूप में 15 मार्च 2020 तक जमा कर देंगे. करदाताओं से यह भी आग्रह किया गया कि वो अपने डिडक्सन को जांच परखकर ही दावा करें अन्यथा आयकर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेंगी. ऐसे व्यक्ति जो श्रोत पर कर की कटौती (टीडीएस) करते हैं, उन्हें सही टीडीएस करने की सलाह दी गयी. इस संबंध में टीडीएस के संयुक्त आयकर आयुक्त नयन ज्योति नाथ अलग से जानकारी दी तथा अपर आयकर आयुक्त पीके मंडल ने कार्यक्रम में उपस्थित करदाताओं को संबोधित किया. उन्होंने करदाताओं को सलाह दी कि अपने अग्रिम कर का बकाया एवं चालू मांग को 31 जनवरी तक तुरन्त जमा कर दें या अपनी स्थिति परख के माध्यम से स्पष्ट करें इस संबंध में करदाताओं को पावर प्वांइन्ट प्रस्तुती के माध्यम से करदाताओं को उपरोक्त विषयों पर शिक्षित भी किया तथा उनके प्रश्नों का उचित समाधन भी प्रस्तुत किया गया. यह कार्यक्रम इंटरैक्टिव सेसन के माध्यम से किया गया. आउटरिच प्रोग्राम का संचालन स्थानीय आयकर प्रशासन द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख वक्ता आयकर अधिकारी शेवाल सेन गुप्ता, सहायक आयकर आयुक्त अम्बरीश मिश्र, सहायक आयकर आयुक्त, पीके दान, दामोदर सिंह, किशोर प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार आदि मौजूद थे. इन लोगों ने अग्रिम कर स्वत: निर्धारण कर बकाया एवं चालु मांग ई-प्रोसिडिेंग गिरिवांस आदि विषय पर सम्बोधित किया. इंटरैक्टिव सेसन में सभी वक्ताओं एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों क्रमश: पीके मंडल, संजय मल्लिक, एसके डे, एसी लाल, उमाशंकर सिंह, राजेश चौधरी आदि ने सहयोग किया. कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार चौहान एवं स्वागत भाषण संतोष कुमार चौबे तथा धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र कुमार ने किया. सभा में सीए एसोसिएशन, सीए सोसाइटी, बार एसोसिएशन, कॉस्ट एकाउंटेंट, सिहंभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन, बिल्डर एसोसिएशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन, स्कूल एवं कॉलेज, एसिया एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया.







