
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में सभी मुखिया के साथ बैठक हुई. बैठक में उपस्थित मुखिया से पंचायतवार पेंशन, दिव्यांग का प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य केंद्र संचालन, विद्यालय, आगनबाड़ी केन्द्र, पेयजल की सुविधाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई. साथ ही शौचालय लाभुकों की सूची में अन्य नाम जोड़ने हेतु आधार कार्ड का छायाप्रति उपलब्ध कराने को कहा गया. इस अवसर पर लंबित आवास निर्माण की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को दी गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत भवन को नियमित खोलने तथा पंचायत सचिव, जनसेवक के बैठने का समय और दिन निर्धारित कर पंचायत भवन में एक सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया. बैंक बीसी को भी पंचायत भवन में नियमित बैठने को कहा गया. उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में लगे उपकरणों जैसे कम्प्यूटर, जेरॉक्स मशीन, बिजली व्यवस्था, जनरेटर समेत अन्य उपकरण को दुरूस्त करा ले, प्रत्येक माह के दूसरा और चौथा शुक्रवार को मुखिया का बैठक प्रखंड स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी बीपीआरओ, पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे.






