
जमशेदपुर : आयकर विभाग के इंवेस्टिगेशन विंग यानी आसूचना एवं अपराधिक अंवेषण की जमशेदपुर इकाई ने स्टेट ऑफ फाइनांसियल ट्रांजैक्शन (एसएफटी) पर जमशेदपुर स्थित कार्यालय में सेमिनार का आयोजन किया. आयकर अधिकारी अनिल कुमार मोहन और शैवाल सेन गुप्ता ने लोगों को लेन-देन व एसएफटी दाखिल करने की बारीकियां बतायी. इसमें जमशेदपुर के ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यवसायियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए और एसएफटी के बारीकियों को समझा.

जिन व्यवसायियों का बुक्स ऑफर एकाउंट अंडर सेक्शन 44एबी के अंतर्गत ऑडिट होता है और उनका व्यापार नगद दो लाख से अधिक का लेनदेन करते है तो उनको एसएफटी दाखिल करना अनिवार्य है. यह वित्तीय वर्ष 2017-2018 से प्रभावी है. इस कार्यक्रम में बेबको ऑटोमोबाइल, फेडरल हुंडई, उत्कल ऑटोकोच, जयश्री मोटर्स, एएसएल मोटर्स, वैदिक मोटर्स, मिथिला मोटर्स, मोटर वर्ल्ड, यूनियन हुंडाई, रेनाल्ट जैसे व्यवसायियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान काफी लोगों ने हिस्सा लिया.







