
चाकुलिया : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी. इस असर पर उन्होंने चाकुलिया को कुष्ठ मुक्त प्रखंड बनाने की शपथ ली. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने सभी स्वास्थ्य कर्मी को कुष्ठ मुक्त प्रखंड बनाने की शपथ दिलायी. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मुर्मू ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव में कुष्ठ रोग का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें और कुष्ठ बीमारी से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर उपचार करें. उन्होंने कहा कि कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा. इस अभियान को सभी मिलकर सफल बनायें. शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पूर्व सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर डा केवी महतो, प्रणव बेहुरिया,अनिल टुडू, संगीता चाकी समेत सभी सहिया और बीटीटी कर्मी उपस्थित थे.







