
चाईबासा : जिले के टेबो थाना क्षेत्र में अंतर्गत मानमारू पहाड़ियों पर एलएफआई उग्रवादी सदस्यों द्वारा अस्थाई कैंप लगाकर ठहरे रहने की सूचना चाईबासा पुलिस को मिली थी. इसी सूचना के आलोक में गुरुवार को चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 174 व सीआरपीएफ 60 बटालियन तथा कोबरा पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया. पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस सर्च ऑपरेशन में सफलता मिली। पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान मानमारू पहाड़ पर चढ़ता देख उग्रवादी भाग निकले, वहीं पुलिस ने उग्रवादियों की दैनिक उपयोग की सामग्री समेत कई जिंदा कारतूस व दो मोटर साईकिल भी बरामद किया। ज्ञात हो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ियों में उग्रवादी पीएलएफआई संगठन के सदस्य कैंप लगाकर ठहरे हुए हैं।







