
जमशेदपुर : हिन्दूपीठ में पूर्वी जमशेदपुर के विधायक व पूर्व मंत्री सरयू राय का भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर हिन्दूपीठ में विशेष संध्या आरती का आयोजन हुआ. आरती में पूर्वी सरयू राय ने शिकरत की. पिछले साल टाटा स्टील एवं प्रशासन ने हिन्दूपीठ की घेराबन्दी कर हिन्दूपीठ के कार्यो में व्यवधान डालने का कार्य किया है. समस्या से अवगत सरयू राय को अवगत करते हुए हिन्दूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि उपरोक्त घेराबंदी से हिन्दूपीठ का कार्य बेहद प्रभावित हुआ है. मंदिर की परिक्रमा पथ और ध्वजा को भी घेराबंदी करके प्रभावित किया गया है, जिससे समस्त हिंदूओं की आस्था को ठेस पहुंची है.

उन्होंने सरयू राय से अनुरोध करते हुए कहा कि हिन्दूपीठ को इस समस्या से निजात दिलाया जाए. सरयू राय ने कहा कि हिन्दूपीठ की घेराबंदी धर्मसंगत व न्यायसंगत नहीं है. समूचे झारखण्ड में होनेवाले अन्याय व धर्म से जुड़े मुद्दों पर उनका हमेशा हस्तक्षेप रहता है. हिन्दूपीठ की समस्या का भी समाधान निकालने के लिए वो हस्तक्षेप करेंगे. इसके अलावा हिन्दूपीठ में एक नई परम्परा का शुभारंभ किया गया. जैसा कि आज होटलों में महंगी पार्टियां आयोजित कर, केक काटकर जन्मदिन मनाने की प्रथा समाज में बड़े ही तेजी से बढ़ रही है. वही जमशेदपुर के हिन्दू कार्यकर्ता प्रकाश दुबे ने जन्मदिन के मौके पर मंदिर में पूजा आरती कर जन्मदिन मना लोगों के लिए एक मिशाल कायम की है. शिवम बताते है कि पिछले 10-12 साल से वो होटलों में ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया करते थे, लेकिन हिन्दूपीठ के संदेशों से प्रभावित होकर उन्होंने अब मंदिर आकर जन्मदिन मनाने का फैसला किया है. समारोह में अरूण सिंह, प्रकाश दुबे, विजय मिस्रा, कपिल हुई, रामनाथ सिंह, सोमनाथ सिंह, तारक दास, प्रकाश प्रसाद, विजय अग्रवाल, आशा सिंह, सरिता सिंह, ओम दुबे, राज कान्त कनसारी,।अभिषेक लाल एवं अन्य उपस्थित थे.








