
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में 9 माह पहले 27 मई कागलनगर के पास सुमित्रा अपार्टमेंट की महिला रिशु डे से छिनतई करने के मामले में पुलिस ने मानगो के आजादनगर निवासी मिराज खान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में थाना प्रभारी नरेश सिन्हा ने बताया कि 27 मई 2019 को कागलनगर के पास से एक महिला का पर्स छीन लिया गया था, जिसमें 10 हज़ार नगद और एक सैमसंग का मोबाइल था. घटना के 9 माह बाद मोबाइल देवघर के मधुपुर निवासी रमीज अख्तर के पास मिला. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो रमीज ने बताया कि उसने या मोबाइल मानगो निवासी मिराज से 2500 में खरीदा था. इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर मीराज को गिरफ्तार किया.








