
जमशेदपुर : हिंदू नववर्ष यात्रा इस बार 24 मार्च को निकलने जा रहा है. हिन्दू उत्सव समिति की ओर से हर साल इसको निकाला जाता रहा है. मानगो से यह जुलूस निकाला गया है जबकि बर्मामाइंस से भी एक बार निकाला गया है. इस बार यह जुलूस कदमा गणेश पूजा मैदान से निकलकर धातकीडीह होते हुए साकची आमबगान मैदान तक जायेगा, जिसको लेकर जबरदस्त तैयारी शुरू हो चुकी है. हिंदू उत्सव समिति की बैठक अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब में हुई. इसमें हिन्दू उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी सम्मलित हुए. बैठक में इस वर्ष की यात्रा निकालने की स्थान की चर्चा हुई. सभी पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपना विचार रखे और अंत मे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की नववर्ष यात्रा कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान से निकाला जाएगा, जो धातकीडीह होते हुए साकची स्थित सुभाष मैदान (आमबगान मैदान) पहुंचेगी.

हिन्दू उत्सव समिति के प्रवक्ता सुखदेव सिंह ने बताया कि हिन्दू उत्सव समिति के संस्थापक रविप्रकाश सिंह व अन्य लोगों ने समिति के स्थापना काल में ही यह निर्णय लिया था कि नववर्ष यात्रा प्रतिवर्ष स्थान बदल बदल कर निकाली जाएगी ताकि जमशेदपुर के हर कोने के हिन्दुओ को मजबूत एवं सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया जा सके क्योंकि हिन्दू उत्सव समिति का लक्ष्य जमशेदपुर के समस्त हिन्दुओ को संगठित करना है उसी के निमित इस बैठक में सर्वसम्मति से नववर्ष यात्रा निकलने का स्थान कदमा गणेशपूजा मैदान रखा गया. इस वर्ष की यात्रा में समिति का लक्ष्य है कि जमशेदपुर के प्रत्येक घरों से हिन्दू निकले ओर इस यात्रा में सम्मलित हों.

इसके लिए कार्यकर्ताओ की टोली बनना प्रारम्भ किया जाएगा और इस बार की यात्रा में 5 लाख लोगों की सम्मिलत करने की योजना है, जिस पर कार्य शुरू है. इस बैठक में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक शंकर राव, सुधीर सिंह, महामंत्री चिंटू सिंह, उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर, विजय मोनू, राणा सिंह, राजीव, नीतीश कुमार, आलोक मुन्ना, अनिशा सिन्हा, नेहा झा, प्रीति झा, अमित पाठक, शशि सिंह, शक्ति कुमार, अंकेश भुईया, राहुल दुर्गे, श्रवण पासवान, सतीश सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे.








