
जमशेदपुर : झारखंड में नयी सरकार बने करीब दो माह का वक्त बीत चुका है. लेकिन अब तक ठेकेदारों का पेमेंट नहीं हो पाया है. विकास कार्यों में सहायक इन सारे ठेकेदारों द्वारा सरकारी कार्य तो किया गया है, लेकिन सारे बिल का निकासी को रोक दिया गया है. ठेकेदारों को सरकार गठन के बाद से ही बिल का क्लियरेंस नहीं हो रहा है. कोषागार पदाधिकारी द्वारा कहा जा रहा है कि सरकार से कोई आदेश या एलॉटमेंट आये तो बिल क्लियर जरूर कर दिया जायेगा, लेकिन उनके साथ मजबूरी है.
इसको देखते हुए जमशेदपुर के डीसी के माध्यम से राज्यपाल को एक त्राहिमाम पत्र ठेकेदारों द्वारा भेजा गया है. कांट्रैक्टर्स वेलफेयर एंड लीगल फोरम के बैनर तले इन लोगों ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि मजदूरों को वे लोग पैसे नहीं दे पा रहे है. गांवों में वे लोग काम कर रहे है तो उनको रोका जा रहा है क्योंकि वे लोग मजदूरी नहीं दिये है. ऐसे में काम करना मुश्किल है और बिल क्लियर जब तक नहीं होगा, तब तक कोई काम नहीं कर सकते है. उपायुक्त ने उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है.







