बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास बीती रात एनएच 6 पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास दो बाइक में सीधी टक्कर हो हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना की सूचना सीएचसी को दी.
सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों जख्मी युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया. डॉक्टर ने दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार पश्चिम बंगाल के पांचकनिया गांव निवासी नरेन्द्र नाथ सिंह के रूप में पहचान हुई है, वही समाचार लिखे जाने तक दूसरे व्यक्ति की पहचान नही हो पायी है.









