
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया. जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी जोड़ों को आशिर्वाद दिया. इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोगों ने भी वर- वधू को आशिर्वाद दिया और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की.

समाज की ओर से वर- वधू को गृहस्थ जीवन के लिए जरूरी सामानों के साथ विदा किया गया. आपको बता दें कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शहर और आसपास के आदिवासी जोड़ों की शादी कराई गई, जिसमें दुल्हा- दुल्हन ई रिक्शा पर पहुंचे. जबकि बाराती भी नाचते गाते शादी स्थल तक पहुंचे.

बैंड- बाजा और बाराती के साथ शादी होने की खुशी आदिवासी जोड़ों में साफ देखी गई. जहां नए दंपत्तियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया. वहीं केंद्रीय मंत्री ने समाज द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा आज हर समाज के लिए मारवाड़ी समाज ने मिशाल पेश की है.

अन्य समाज के लोगों को भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए आगे आने की जरूरत पर उन्होने जोर दिया. इस दौरान लोगो ने संस्थान की तारीफ की.






