
चाकुलिया : चाकुलिया के दिशोम जाहेर गाड़ परिसर में ऱनिवार को दिशोम जाहेर गाड़ कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष हपन सोरेन की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में 22 मार्च रविवार को दिशोम जाहेर गाढ़ चाकुलिया में बाहा बोंगा पूजा का आयोजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी. सर्वसमिति से संचालन समिति का गठन किया गया. बैठक में दिशोम माझी बाबा साहेब राम मुर्मु, नाइके बाबा शुशील मुर्मु, पुर्व नगर अध्यक्ष श्रीनात मुर्मु, लखन मांडी ,पर्मेश्वर मांडी, बलराम मांडी, सुनाराम बास्के, सोहराय बास्के समेत अन्य उपस्थित थे.
नई कमिटी एक नजर में :
अध्यक्ष- शिवचरण हाँसदा
उपाध्यक्ष:- सालखान माँडी
महासचिव :- कालीपद हाँसदा
सचिव :- दशरथ मुर्मू
कोशाध्यक्ष :- रामजीत बास्के
सह- कोषाध्याक्ष:- दशरथ हाँसदा का चुनाव किया गया.







