
चक्रधरपुर : गोइलकेरा थाना के तातिबेराजुरू गांव में अफीम की खेती होने की सूचना पर थाना प्रभारी गोइलकेरा एवं उनकी टीम वहां पहुंची. पुलिस के दल ने गांव में लगभग तीन एकड पोस्तो की खेती को नष्ट कर दिया. लेकिन आसपास कोई गांव या लोग नहीं होने के कारण ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि उक्त स्थान पर पोस्तो की खेती किसने की है। इस मामले में सनहा दर्ज कर पोस्तो की खेती में शामिल लोगो की खोजबीन में पुलिस जुट गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







