
संतोष वर्मा
चाईबासा : झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से आये विधायक प्रश्नकाल की समयावधि से पूर्व मॉर्निग वॉक करने पहुंचते हैं. कोई साइकलिंग, तो कोई स्वयं गाड़ी ड्राईव कर आते हैं, तो कोई पैदल मार्च करते हुए और कोई अपने परिधान में अपनी संस्कृति और सभ्यता के तहत पोशाक पहन कर पहुंचते हैं और शुन्यकॉल में अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर प्रश्न पत्र देते हैं.
शुक्रवार को मॉर्निंग वाक के दौरान नवनिर्मित विधानसभा परिसर पहुंचने का अवसर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू के साथ मिला. इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकू कोल्हान सभ्यता के अनुसार माथे पर सादे रंग के गमछे की पगड़ी बांध कर अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने शून्यकाल का प्रश्न पत्र जमा किया.
इसी दौरान विधायक दशरथ गगराई, प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद, अनंत ओझा, विकसल कोंगगाड़ी, भूषण बाड़ा, अमित यादव, इरफान अंसारी, विनोद सिंह, संजीव सरदार, उमाशंकर अकेला, जयप्रकाश पटेल समेत कई विधायक भी विधानसभा परिसर पहुंचे थे.


















