
रांची : झारखंड में लॉक डाउन लगाने के बावजूद लोग सड़कों पर निकल रहे है. दुकानें खुल रही है. पुलिस की सख्ती के बावजूद माहौल संभलने को तैयार नहीं है. ऐसे में अब सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है कि हर हाल में लोगों को रोका जाये. इसके लिए पूरे झारखंड में एक साथ कर्फ्यू लगाने की तैयारी है. झारखंड की सरकार की ओर से किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है. ऐसे में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से तैयारी की जा रही है. इसको लेकर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक शुरू की है.
इसको लेकर हर जिले से समीक्षा की जा रही है. इसको लेकर कर्फ्यू की तैयारी चल रही है. पंजाब और पुड्डूचेरी के बाद झारखंड में भी कर्फ्यू लागू कर दी गयी है. लॉक डाउन के बावजूद जनता सड़कों पर उतर रही थी, इस कारण पंजाब और पुड्डूचेरी की सरकार द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया था. इसके बाद झारखंड सरकार भी इसको लेकर गंभीर है. लॉक डाउन लगाने के बावजूद लोग सड़कों पर है, दुकानें खुली हुई है. पुलिस को दुकानों को बंद कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है. हर जिले से लॉक डाउन का उल्लंघन की सूचना आ रही है. ऐसे में सरकार कोरोना वायरस को रोकने के लिए कोई भी रिस्क उठाना नहीं चाहती है. यहीं वजह है कि सरकार अब कर्फ्यू लगाने जा रही है. इसको लेकर हर जिले को तैयारी करने को भी कह दिया गया है.
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही भी रोकी गयी
झारखंड में बजट सत्र को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है. कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के खतरे को देखते हुए विधानसभा में भी कार्यवाही को रोक दी गयी है. वैसे झारखंड के विधानसभा में बजट को पारित कर दिया गया. सोमवार को जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुुए गिलोटिन से बजट को पारित कर दिया गया और विधानसभा को स्थगित कर दिया गया.








