
चक्रधरपुर : कोरोना को लेकर चक्रधरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष केडी शाह की अध्यक्षता आपातकालीन बैठक हुई. बैठक में नगर परिषद के कर्मचारियों को कई बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिये गये. निर्णय लिया गया कि गरीब-असहायों को भूखे नहीं रहने दिया जाएगा. साथ ही शहर में साफ-सफाई का कार्य और तेज गति से चलाया जाएगा. पूरे शहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होगा व फॉगिंग मशीन चलाई जाएगी. मरे हुए जानवर को अब नगर परिषद की ओर से दफनाया जाएगा इसके लिए बकायदा 1000 रुपये जनवार के मालिक से शुल्क के रूप लिया जाएगा. नगर परिषद के अध्यक्ष केडी शाह व कार्यपालक पदाधिकारी ने अन्य बिंदुओं पर भी दिशा-निर्देश अपने कर्मचारियों को दिये. साथ ही अनुमंडल प्रशासन की ओर से लगायी गयी धारा 144 का पालन के लिए भी दिशा-निर्देश दिया गया.







