
जमशेदपुर : कोल्हान में भी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज लगातार मिल रहे है. इसके तहत जमशेदपुर में 33 और पश्चिम सिंहभूम जिले में भी मरीज बीमार हुए है. इसके तहत सोमवार को जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना के 5 संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिनका सैंपल जिला सर्विलांस विभाग ने लेकर जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. इस तरह से पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक 33 संदिग्ध मरीज मिले हैं जिसमें से सोमवार शाम तक 31 की रिपोर्ट आ गई है जिसमें कोरोना नहीं है. वहीं दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच प्रक्रिया चल रही है और मंगलवार तक उसके रिपोर्ट आने की संभावना है. दूसरी ओर एमजीएम मेडिकल कालेज के वायरोलॉजी लैब में सोमवार शाम तक कुल 16 सैंपल जांच के लिए आए हैं, इसमें जमशेदपुर के भी पांच सैंपल शामिल हैं. अस्पताल लैब में सोमवार शाम तक कुल 61 सैंपल आए जिसमें 53 की रिपोर्ट आ चुका है और सभी रिपोर्ट निगेटिव है यानी किसी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रविवार शाम तक अस्पताल में कुल 44 सैंपल आए थे लेकिन सोमवार शाम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से एक साथ आठ सैंपल आ गया. अस्पताल प्रबंधन ने इन सैंपल की जांच मंगलवार शाम तक पूरा करने के लिए डाक्टर व कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ काम करने का निर्देश दिया है. हालांकि जमशेदपुर व आसपास में अब तक कोई कई मरीज नहीं होना की जानकारी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है.
विदेशों व अन्य राज्यों से आये 35 लोगों की हुई जगन्नाथपुर सीएचसी में कोरोना वायरस की जांच
चाईबासा : विदेशों एवं अन्य राज्यों से जगन्नाथपुर में सैकड़ों लोग के लौटने की खबर से मचा हड़कंप जांच में एक व्यक्ति के सिम्टम्स करुणा से मिला जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग रोजगार के लिए देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी गए थे. कोरोना वायरस के फैलने की खबर से वह अपने घर लौटने लगे हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन महकमा में भी इसको लेकर काफी परेशानी बढ़ गई है. लोगों द्वारा सूचना प्रशासन को दिया जा रहा है कि लोगों की मांग है कि सभी की जांच कराई जाये ताकि कोरोना वायरस क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके. वहीं प्रशासन भी इस मामले को लेकर काफी सजग दिखाई दे रही है. लोगों की सूचना पर जांच के लिए विदेश एवं अन्य राज्य के लोगों को बुला बुलाकर जांच कराई जा रही है.
इनकी हुई जांच
प्रभाकर गोप, विदेश कुमार, सुनील कुम्हार, राम लागुरी, महेश्वर कुमार, प्रदीप कुमार, रजक केसरी, इरफान अंसारी, देवेंद्र नाथ हेंब्रम , डामलिया हेस्सा, दिलीप हेंब्रम, जमीरउल हक, नरेंद्र महतो, अक्षय पावर, मधु हेंब्रम, मोरन हेंब्रम, बुधराम हेंब्रम, संतोष चंतोम्बा, कृष्णा हेंब्रम, कमल हेंब्रम, बैरल हेंब्रम, संताली हेब्रम, अनामो गोप, मधुसूदन सिंकु, रामप्रकाश बोबोगा, विवेक केराई, मनीष गोप, बुधराम हेंब्रम, प्रकाश हेम्बम शामिल है.








