• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 19, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

corona-virus-update-कोल्हान के तीनों जिले में अब लॉक डाउन नहीं मानने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई, पश्चिम सिंहभूम, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां प्रशासन ने साफ तौर पर दिया निर्देश

corona-virus-update-कोल्हान के तीनों जिले में अब लॉक डाउन नहीं मानने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई, पश्चिम सिंहभूम, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां प्रशासन ने साफ तौर पर दिया निर्देश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गयी है. इसके तहत कोल्हान के तीनों जिलों में अब लॉक डाउन नहीं मानने वालों पर सीधी कार्रवाई की जायेगी. इसके तहत पश्चिम सिंहभूम जिला, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब कार्रवाई होगी. इसके लिए कड़े कानून का अनुपालन करने के लिए दंडाधिकारी और थानेदारों को निर्देश दे दिये गये है.

उपायुक्त द्वारा एपिडेमिक डिजीज रेगुलेशन 2020 के सेक्शन 2 सब सेक्शन 19 के तहत तय शर्तो पर औद्योगिक कारखानों को अनुमति प्रदान की गई

झारखंड सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे राज्य में लॉक डाउन का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक संस्थान, गोदाम को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में कुछ औद्योगिक कारखानों द्वारा उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम से निवेदन किया गया कि उन्हें नियमित रूप से औद्योगिक कारखानों को चलाने का आदेश दिया जाय। उपायुक्त द्वारा epidemic disease regulation 2020 के सेक्शन 2 सब सेक्शन 19 के तहत निम्न शर्तों पर अनुमति प्रदान की गई है। उपायुक्त द्वारा प्रबन्धन को निर्देश दिया गया है कि कार्य स्थल पर हेल्थ चेकअप कैंप लगाने और नियमित रूप से कामगारों/श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच करना सुनिश्चित करें। श्रमिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग न करें बल्कि अपने वाहन से आएं। वहीं उपायुक्त ने आयुक्त श्रम विभाग, कारखाना निरीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को औद्योगिक प्रतिष्ठानों का प्रतिदिन निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। वहीं आवश्यक सेवा एवं खाद्य सामग्री आपूर्ति से संबंधित वाहन एवं लोगों को लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है।

जिला प्रशासन द्वारा मानगो, सोनारी, कदमा, टेल्को, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, बाजार समिति(परसुडीह) में खोला जाएगा जन सुविधा केन्द्र

केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के बाद झारखंड सरकार द्वारा भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में पूरे राज्य में लॉक डाउन का निर्देश दिया गया है। लॉक डाउन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस दिशा में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा द्वारा जमशेदपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर सुविधा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है जहां लोगों को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध होंगे। उपायुक्त द्वारा सभी मॉल जैसे रिलाइंस फ्रेश, बिग बाज़ार के साथ वैसे सभी मॉल जहां खाद्य सामग्री मिलता है वैसे मॉल को केवल खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर बने कंट्रोल रूम में लोग विदेश या अन्य राज्यों से आए व्यक्ति की जानकारी दे सकते हैं। सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे आम जनता को दो महीने का राशन उपलब्ध करायें। खाद्य सामग्री एवं सैनिटाइजर की कालाबाजारी से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम में करें, शिकायत प्राप्त होने त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिले वासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह से सहयोग की अपेक्षा है। उपायुक्त ने जिले वासियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें खाद्य सामग्री प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी, जिला प्रशासन द्वारा मानगो, सोनारी, कदमा, टेल्को, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई एवं बाजार समिति(परसुडीह) में जन सुविधा केन्द्र दिनांक 24 मार्च को शुरू कर दिया जाएगा। खाद्य सामग्री के कालाबाजारी के विरूद्ध भी जिला नियंत्रण कक्ष में 8987510050, 0657-2440111, 9431301355 पर शिकायत करने पर उड़न दस्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई होगी। इसके लिए जिले में अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। इस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसमें जिला प्रशासन को सफलता भी मिली है।

लॉक डाउन का अनुपालन कराने हेतु पुलिस प्रशासन तत्पर- एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन घोषित करने के उपरांत ही पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस के जवान, पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार लोगों को लॉक डाउन के प्रति अवगत कराते हुए उनसे घरों में रहने की अपील कर रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि लॉक डाउन के आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने पर उनपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही लोग घरों से बाहर निकलें तथा इस क्रम में सामाजिक दूरी के दिशा निर्देश का पालन अवश्य करें।

जमशेदपुर में बनाई गई 19 सर्विलांस टीम, विदेश या अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुकों की जानकारी करेंगे एकत्रित

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैसे लोग जो विदेश अथवा किसी अन्य राज्य से आए हैं उन्हें चिन्हित करने के उद्देश्य से जिले में 19 सर्विलांस टीम बनाई गई है। समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की उपस्थिति में सर्विलांस टीम में शामिल लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा उनके कर्तव्यो एवं जिम्मेवारी के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। उपायुक्त ने कहा कि घर-घर जाकर लोगो से पूरी जानकारी एकत्रित करके जिला सर्विलांस कार्यालय को उपलब्ध करायें। उन्होंने बताया कि जो लोग किसी अन्य राज्य एवं विदेशों से आए हैं उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने के लिए सूचित करें। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस का लक्षण 10 से 14 दिनों में दिखते है इसलिए वे अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 14 दिनों तक अपने आपको होम क्वारंटाइन में रखें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारंटाइन में रहने में असमर्थ हैं तो वैसे लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुसाबनी में 400 और आरवीएस कॉलेज में लगभग 1000 लोगो के क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने सर्विलांस टीम को बताया कि किन लोगों का जांच कराया जा सकता है- जो विदेश अथवा अन्य राज्य से आए हों और उनमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण हो जैसे सूखी खांसी, तेज बुखार, श्वांस लेने में परेशानी हो रही हो तो वैसे लोगो के सम्बन्ध में जिला नियंत्रण कक्ष एवं जिला सर्विलांस टीम को तुरंत सूचित करें एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा निकाय के विशेष पदाधिकारी के सहयोग से वैसे संक्रमित व्यक्ति को एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल, टाटा मुख्य अस्पताल और टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती करायें। उपायुक्त ने सर्विलांस टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को बताया कि वे अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें, किसी वस्तु को छूने के पश्चात सैनिटाइजर अथवा साबुन से हाथ अवश्य धोएं। लोगों से बात करते समय आवश्यक दूरी बनाए रखें। उपायुक्त ने कहा कि विदेश अथया किसी अन्य राज्य से आए व्यक्ति के हाथ में मुहर जरूर लगाएं साथ ही उनके घर के बाहर स्टिकर भी चिपकाना सुनिश्चित करें। कुल 19 सर्विलांस टीम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम में 3-3, जुगसलाई नगर पालिका क्षेत्र में 2, प्रत्येक प्रखंड हेतु 1 टीम का गठन किया गया है। सर्विलांस टीम के सदस्यों को मास्क, सेनेटाइजर, मुहर, होम क्वारंटाइन पोस्टर, हैंडबिल तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त श्री सौरव कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी श्री नंदकिशोर लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने नगर निकाय एवं जुस्को को साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव के दिए निर्देश

राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर पूरे राज्य में लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया है। वहीं साफ-सफाई और नियमित रूप से कीटनाशकों के छिड़काव के आदेश के आलोक में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा सभी नगर निकाय के पदाधिकारियों सहित जुस्को को नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। जुस्को में आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है जिससे आम-जनजीवन को आवश्यक सुविधा नियमित रूप से प्राप्त होता रहे। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन के आदेश में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति को मुक्त रखा गया है।

उपायुक्त ने सरकारी कर्मियों को जिला में ही रहने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त आदेश के आलोक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जिला कार्यालय एवं अधीनस्थ सभी कार्यालय को दिनांक 31 मार्च 2020 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की छुट्टी 31 मार्च 2020 तक रद्द करने का आदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया है। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वह घर से सरकारी कार्य का निष्पादन करें तथा जिला मुख्यालय में ही रहें जिससे आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय प्रधान द्वारा उन्हें कार्यालय में बुलाया जा सके। जिन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस के रोकथाम एवं जागरूकता हेतु विधि व्यवस्था, चेक पोस्ट, सर्विलांस कंट्रोल रूम से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है वे संबंधित आदेश के आलोक में सोशल डिस्टेंसिंग तथा एक-दूसरे से कम से कम 1 मीटर की न्यूनतम दूरी सुनिश्चित करते हुए एवं मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन का सख्त आदेश, राज्य सरकार के द्वारा निर्गत आदेशों का जिला प्रशासन अक्षरशः करेगी पालन
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित समाहरणालय के सभागार में जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत महाथा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गयी कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु राज्य सरकार के द्वारा निर्गत सभी आदेशों का जिला प्रशासन अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगी। राज्य सरकार के द्वारा वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु पूरे झारखंड राज्य में संपूर्ण तालाबंदी किया गया है। इसके तहत् उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि आकस्मिक सेवा को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले अंतर्गत पड़ने वाले तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में एहतिहात के तौर पर धारा 144 लागू की गई है तथा एक साथ 5 या इससे अधिक आदमियों के जमा होने पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई है। प्रेस वार्ता में उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की गई है कि वह यथासंभव अपने घरों में रहें तथा बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु घर से बाहर आ सकते हैं लेकिन उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि खाद्य सामग्री, किराना सामग्री, दूध, फल, सब्जी आदि के परिवहन एवं विक्रय को संपूर्ण तालाबंदी से मुक्त रखा गया है। उनके द्वारा ऐसे समस्त दुकानदारों से अपील की गई कि जहां तक संभव हो सके होम डिलीवरी के प्रचलन को बढ़ावा दें। जिले के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में पूर्णतः तालाबंदी का असर ना हो इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। शहर में संचालित रेस्टोरेंट्स के संबंध में बताया गया कि सभी रेस्टोरेंट्स खुले रहेंगे लेकिन वहां बैठकर किसी को खाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन आमजन वहां से अपना खाना पैक करवा कर घर ले जा सकते हैं।

लॉक डाउन में बाहर निकलने की छूट

विधि व्यवस्था से संबंधित पदाधिकारी व कर्मी, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाएं, राशन दुकान, कारा सेवाएं, बिजली, पेयजल आपूर्ति व नगरपालिका सेवाएं, बैंक व एटीएम, टेलीकॉम, इंटरनेट व आईटी आधारित तथा पोस्टल सेवाएं, खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं, दवा एवं चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की ई-कॉमर्स आपूर्ति, पेट्रोल, डीजल पंप एवं एलपीजी सीएनजी गैस के परिवहन व भंडारण की गतिविधियां, उत्पादन एवं निर्माण इकाइयां जिन्हें निरंतर प्रक्रिया की आवश्यकता होती है तथा उपायुक्त से अनुमति प्राप्त कर गतिविधियां चालू रख सकते हैं, हॉस्पिटल दवा दुकान चश्मे की दुकान व दवा उत्पादन की गतिविधियां व संबंधित परिवहन, टेक अवे – होम डिलीवरी रेस्टोरेंट तथा मीडिया प्रतिनिधियों की गतिविधियां।

लॉक डाउन के समय क्या-क्या बंद रहेंगे

सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, धार्मिक स्थलों को दर्शनार्थियों के लिए बंद रखना, टैक्सी, ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा आदि।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural accident : चाकुलिया – धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
खबर

Jamshedpur rural accident : चाकुलिया – धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

October 19, 2026
Saraikela chandil robbery case – चांडिल डकैती कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, 24 लाख के लूटे गए आभूषण बरामद
खबर

Saraikela chandil robbery case – चांडिल डकैती कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, 24 लाख के लूटे गए आभूषण बरामद

October 19, 2026
Jamshedpur theft – बागबेड़ा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, दीवार तोड़कर चोरों ने 5 लाख से अधिक के आभूषण लेकर हुए फरार
खबर

Jamshedpur theft – बागबेड़ा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, दीवार तोड़कर चोरों ने 5 लाख से अधिक के आभूषण लेकर हुए फरार

October 19, 2026
Next Post
jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद ने की केंद्रीय श्रम मंत्री से मुलाकात, इएसआइसी अस्पताल आदित्यपुर में सेकेंड रेफरल चालू करें, मजदूर हो रहे परेशान

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद ने की केंद्रीय श्रम मंत्री से मुलाकात, इएसआइसी अस्पताल आदित्यपुर में सेकेंड रेफरल चालू करें, मजदूर हो रहे परेशान

tata-steel-corona-virus-effect-टाटा स्टील के जरूरी विभागों में कर्मचारियों से एक दिन काम कराया जायेगा, दूसरे दिन रहेगी छुट्टी, कई विभागों के कर्मचारियों को 31 मार्च तक के लिए दिया गया स्पेशल लीव, टीएमएच में में कोरोना के अलावा सिर्फ इमरजेंसी चीजों का ही होगा इलाज, अस्पताल में भरती मरीज को सिर्फ एक को ही मिलेगी इंट्री

jamshedpur-accident-जमशेदपुर के सब-इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, ट्रिपल राइड सवार तीन नाबालिग युवको ने गोलमुरी पुलिस लाइन के सामने मॉर्निंग वॉक कर रहे पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, 4 मई को थी पुलिस पदाधिकारी की शादी, पिता भी बिहार पुलिस में

jamshedpur-accident-जमशेदपुर के सब-इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, ट्रिपल राइड सवार तीन नाबालिग युवको ने गोलमुरी पुलिस लाइन के सामने मॉर्निंग वॉक कर रहे पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, 4 मई को थी पुलिस पदाधिकारी की शादी, पिता भी बिहार पुलिस में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News