
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को लेकर देश के प्रधानमंत्री ने आज एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित किया. जहां उन्होंने अगले 21 दिनों तक पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा कर दी है. इधर पीएम मोदी के संबोधन के बाद घरों में दुबके लोग घरों से अचानक बाहर निकले और बाहर निकल कर मंडियों और दुकानों तक पहुंचने लगे, और देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर लोगों का हुजूम गल्लों और किराना के साथ सब्जियों और मीट- मछलियों के दुकानें पर जुटने लगा. वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को ताक पर रखकर लोग अगले 21 दिनों की खरीदारी में जुटे रहे. वहीं इस दौरान प्रशासन के लोग नदारद दिखे. दिनभर जहां बाजार और दुकानें बंद रही वहीं पीएम मोदी की घोषणा के बाद अचानक छोटे और बड़े व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों को खोल कर बैठ गए और मनमानी कीमतों पर पुराने से पुराना सामान भी बेचना शुरू कर दिया उधर ग्राहक भी औने- पौने कीमतों में खरीददारी करते नजर आए. हालांकि जमशेदपुर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव को जैसे ही इसकी सूचना मिली फौरन एक टीम के साथ शहर के बाजारों में छापेमारी के लिए निकल पड़े. वैसे उनके हाथ कुछ लगता इससे पहले ही व्यवसाई अपना काम निकाल चुके थे. वैसे उन्होंने दोषियों पर एफआईआर करने की बात कही है. वहीं शहर के अन्य बाजारों में देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह है संबोधन
कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्र के नाम दूसरे संबोधन में पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि ये एकतरह से पूरे देश में कर्फ्यू ही है लिहाजा अपने और अपने परिवार के लिए आप घरों से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए कहा कि आप देश में जहां हैं, वहीं रहे। ये पूरे देश में लॉकडाउन तीन हफ्ते यानी 21 दिन का होगा। ये लॉकडाउन आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आप से कुछ हफ्ते मांग रहा हूं लिहाजा आप इस पर पूरी तरह से खरे उतरें। उन्होंने कहा कि अगर ये 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। मैं आपके परिवार के सदस्य के नाते ये बातें कह रहा हूं। गौर करें और 21 दिनों के लिए घर से बाहर निकलना भूल जाएं।

उन्होंने कहा कि आपको याद रखना है कि जान है तो जहान है लिहाजा देश की खातिर आपको अपना वचन निभाना है। घर में रहते हुए उनके लिए मंगलकामना करिए, जो खुद को खतरे में रहकर दूसरे के लिए काम कर रहे हैं। आप डॉक्टर्स, सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रार्थना कीजिए। आप मीडियाकर्मियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के बारे में भी सोचिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी राज्य सरकारों को कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता हेल्थ सेक्टर होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी लिहाजा इसका उल्लंघन करना खतरे से खाली नहीं है। इस दौरान उन्होंने प्लेकार्ड भी दिखाया और कोरोना का मतलब बताया। यानी ‘क’ – कोई, ‘रो’ – रोड पर, ‘ना’ – ना निकले।

15 हजार करोड़ रुपये का किया प्रावधान
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि इस बीमारी के लक्षणों के दौरान, बिना डॉक्टरों की सलाह के कोई भी दवा न लें। किसी भी तरह का खिलवाड़ आपके जीवन को और खतरे में डाल सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इससे कोरोना से जुड़ी टेस्टिंग फेसिलिटीज, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट्स, आइसोलेशन बेड्स, ICU बेड्स, वेंटिलेटर, और अन्य जरूरी साधनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी। मैंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही होनी चाहिए। हेल्थ केयर ही प्राथमिकता होनी चाहिए। सबसे खास बात यह है कि जैसे हीओ मोदी ने इकीस दिन तक लॉक डाउन कि बात कही झारखण्ड में लोगो में अफरातफरी का माहौल बन गया. दुकानों पर लोगो कि क़तार लग गयी. जम्स्जेदपुर कि स्थिति कुछ ऐसी बन गयी कि पुलिस को बल का प्रयोग भी करनस पडा . कई जगहों पर डंडे भी चले और सडक पर भीड़ को कम करने क लिए चेकिंग भी चलाया गया.








