
जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर जमशेदपुर में प्रशासन हरकत में है. जबरदस्त एक्शन में जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला लगातार मीटिंग कर रहे है. इसको देखते हुए लॉक डाउन घोषित किया गया है. राज्य सरकार के निदेश के आलोक में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिलेवासियों से लॉक डाउन का अक्षरश: अनुपालन करने का आदेश दिया गया है.

- ऐसे व्यक्ति जो विदेश या दूसरे राज्यों से आए हैं या जिनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका प्रतीत होती है, वे 14 दिनों तक अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन/आईसोलेशन में रहेंगे।
- सभी नागरिक अपने घर में ही रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेंगे।
- कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस का अफवाह नहीं फैलाएगा और ना ही अफवाह फैलाने के लिए किसी को प्रोत्साहित करेगा।
- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला का जिले वासियों से अपील है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर किसी भी तरह के सूचना का आदान प्रदान जिला नियंत्रण कक्ष में 8987510050 पर whatsapp करें या 0657-2440111 9431301355 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोरोना वायरस को लेकर हर प्रखंड और थाना क्षेत्र में दिये गये नंबर
कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च तक लॉक डाउन घोषित है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिलान्तर्गत प्रखंड एवं जिला स्तर पर साकची थाना में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जिसका दूरभाष संख्या निम्न प्रकार है-
जिला नियंत्रण कक्ष, साकची
0657-2440111 एवं 9431301355 तथा 8987510050 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं।
नोट-
होटल, लॉज, क्लब, गेस्ट हाउस में आने वाले आगंतुकों के प्रभावित होने की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे।
सर्विलांस हेतु रखे क्वारंटाइन सेंटर (लोगों से संबंधित अधतन जानकारी)
जिला नियंत्रण कक्ष, साकची
आपूर्ति से संबंधित शिकायत हेतु अलग से व्यवस्था की गई है जिसका मोबाइल नंबर 8083632535
बाजार में उपलब्ध खाद्यान्न/सब्जी इत्यादी की दरों में वृद्धि एवं खाद्यान्न की कालाबाजारी या अधिक दर की मांग करते हैं तो इसकी सूचना दे सकते हैं।
प्रखंड स्तर पर कार्यरत नियंत्रण कक्ष का दूरभाष
अन्य राज्य या विदेश से आए व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए इसकी सूचना दे सकते हैं
जमशेदपुर- 9508154608
चाकुलिया- 7870174607
पोटका- 7250970660
घाटशिला- 7903380720, 8757103104
मुसाबनी- 7258935360, 7979674228
डुमरिया- 9431338265
बहरागोड़ा- 9801806655
गुड़ाबांदा- 8210905827
धालभूमगढ़- 9304558615
बोड़ाम- 9939356651
पटमदा- 9905792185, 7488215170
कोरोना वायरस को लेकर यहां मिल सकेगा सस्ते दर पर खाने का सामान
कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस क्रम में जिलेवासियों को राशन की कमी ना हो इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 जनसुविधा केन्द्र 25 मार्च से कार्यरत हो जाएंगे। ये जनसुविधा केन्द्र परसुडीह का मैती स्टोर, जुगसलाई में राजेश भंडार, बिष्टुपुर में अशोका एंड कंपनी, मानगो में अरूण स्टोर-सीताराम महेश्वरी, गोलमुरी में महेश भंडार, साकची में रसपाल स्टोर चिन्हित किए गए हैं। इन सुविधा केन्द्रों में आलू-25 रूपए, प्याज-25 रूपए, चावल मध्यम- 25 रूपए, आटा-28 से 30 रूपए, अरहर दाल-65 से 90 रूपए प्रति किलो के मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त 23 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को अगले आदेश तक जन सुविधा केन्द्र संचालित करने की स्वीकृति दी गई है। इन केन्द्रों में स्थानीय बाजार समिति से आलू, प्याज, चावल, आटा, दाल का क्रय कर आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा। खाद्यान्न सामग्री के कालाबाजारी से संबंधी शिकायत हेतु जिला कंट्रोल रूम में 8083632535 पर सूचना दे सकते हैं।
जन वितरण प्रणाली जनसुविधा केन्द्र का स्थल
बारीडीह फौजा बागान (रामजीलाल शर्मा), विद्यापति नगर, सिदगोड़ा(चंद्रमणि तिवारी), बिरसानगर जोन नं. 8(एस. प्रभाकर), महतोपाड़ा रोड जुगसलाई(लाल सरदार), किताडीह रोड बागबेड़ा(अशोक बेहरा), हरहरगुटू(विजय कुमार सिंह), करनडीह रेलवे लाइन के निकट(शरद कुमार साहू), पुड़ीहासा सुंदरनगर(मयसा हांसदा), परसुडीह बाजार(सी.सी स्टोर), सरजामदा(विनोद कुमार सिंह), कीताडीह(ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह), जवाहर नगर रोड संख्या 10 मानगो(मो. गफार), मानगो टैंक रोड(शंकर स्टोर), मनीफिट बाजार टेल्को(सुभाष आईच), प्लाजा मार्केट, पोस्ट ऑफिस के निकट टेल्को(जेजीसीसी ब्रां-21), खडंगाझार बाजार(कैलाश चंद्र अग्रवाल), गोविन्दपुर विवेक विद्यालय के निकट(राम पुकार सिंह), बर्मामाइंस कंचन नगर(रेणु देवी), बिष्टुपुर(जेजीसीसी ब्रां-24), शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 कदमा(शंकर झा), सोनारी नजदीक बाली चेला स्कूल(कृष्णा स्टोर), देवनगर साक्ची(रामनाथ सिंह), गोलमुरी बाजार(कैलाश अग्रवाल)
26 मार्च से मुख्यमंत्री कैंटीन योजना भी कार्यरत हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को दो महीने(अप्रैल-मई) का राशन आम जनता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। दाल भात योजना के अंतर्गत दाल भात केन्द्रों से बर्तन में ले जाने हेतु खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।







