
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा कुटी कॉलोनी में पुणे और अहमदाबाद से आए युवकों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आई और देर रात कॉलोनी पहुंच दोनों युवकों का हाल लिया. वैसे दोनों युवक स्वस्थ हैं फिर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों युवकों को जरूरी एहतियात बरतने की नसीहत दी गई. वैसे स्वास्थ विभाग दोनों युवकों पर लगातार निगरानी बनाए रख रही है. दोनों युवक तीन दिन पहले ही पुणे और अहमदाबाद से आए हैं.

एक किराए के मकान में रहता है और एक पढ़ाई करता है. वैसे इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरआईटी थाना और गम्हरिया सीओ को दी. वैसे गम्हरिया सीओ ने फौरन इसकी सूचना क्षेत्र के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मी को दी जो फौरन एक्शन में आए और बाहर से आए दोनों युवकों को ढूंढ निकाला. और दोनों के स्वास्थ्य की जांच की. वैसे इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मी दीपक कुमार ने किसी भी खतरे से साफ इनकार किया है. उन्होंने बताया कि दोनों ही युवक स्वस्थ हैं फिर भी उन पर निगाह रखी जा रही है. उन्होंने दोनों को घर पर ही जरूरी एहतियात बरते जाने की नसीहत दिए जाने की बात कही. साथ ही कॉलोनी वासियों से इस गंभीर महामारी को लेकर जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध भी किया है. उधर संदिग्ध की सूचना पर कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया है.







