
जमशेदपुर : कोरोना वायरस को मद्देनजर बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय समाजसेवी के प्रयासों से जमशेदपुर के बागबेड़ा डीबी रोड स्थित सब्जी बाजार के लगभग कुल 125 दुकानदार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान में अस्थाई रूप से स्थानांतरण कर दिया गया है. बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं जमशेदपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी अनुराग तिवारी के दिशा निर्देश पर सब्जी दुकानदार एवं सब्जी ग्राहकों की दूरियां को बनाए रखने के लिए चूना से मार्कर बना दिया गया है ताकि एक दूसरे से संक्रामक का फैलाव ना हो. इस दौरान थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय समाजसेवी सहित सभी सब्जियों दुकानदारों को कोरोना वायरस के बचाव से संबंधित कई सारे टिप्स भी दिए और लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किये. इस मौके पर जिला परिषद किशोर यादव, धर्मेंद्र चौहान, उप मुखिया सुनील गुप्ता, श्रवण मिश्रा, समाजसेवी मुकेश सिंह, विजय सिंह, बाबू , बुधराम टोप्पे, प्रेम उपस्थित थे. उप मुखिया सुनील गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस को मध्यनजर रखते हुए अस्थाई सब्जी दुकान लगाने का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे एवं शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक निर्धारण किया गया है. विदित हो कि बागबेड़ा डीबी रोड सब्जी बाजार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान में एवं स्टेशन सब्जी दुकानदार को बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित भीखारी मैदान में अस्थाई रूप से स्थानांतरण करने की मांग को लेकर उपमुखिया सुनील गुप्ता एवं समाजसेवी मुकेश सिंह ने बागबेडा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह से वार्ता किए थे, जिसे आज पहल किया गया.







