
जमशेदपुर : कोरोना वायरस के दौरान वैसे तो पूरा देश लॉक डाउन है, लेकिन वहीं चोर लगातार तालों को तोड़ रहे है. इलाकों में पसरे सन्नाटे का चोर लाभ उठा रहे है. ताला तोड़ रहे है, अपना चोरी कर रहे है और चलते बन रहे है. ऐसी कई वारदात हाल के दिनों में सामने आये है.
कदमा भाटिया बस्ती में चोरी की घटना
जमशेदपुर के कदमा थानांतर्गत भाटिया बस्ती में चोरों ने चोरी की घटना को बीती रात अंजाम दिया. कदमा भाटिया बस्ती के गोस्वामी पथ निवासी राजू नामक व्यक्ति की दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया. करीब पांच की संख्या में चोरों ने पहले आसपास के इलाके की रेकी की. उसके बाद दुकान का तीन लोगों ने घुसकर ताला तोड़ा और इस बीच दो लोग बार ही रहे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह में चोरी की घटना को दुकानदार को मालूम चला तो पुलिस को खबर की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे इस पूरे घटनाक्रम में चोरी करने वालों की पहचान हो चुकी है. सीसीटीवी फुटेज में चोरी करने वाले देख लिये गये है. आसपास के लोगों ने बताया कि कदमा भाटिया बस्ती के पंचवटी क्लब के आसपास कई नशेड़ियों का जमावड़ा होता है, जो लोग लगातार चोरी की घटना को अंजाम देते रहते है. इस कारण चोरी की घटनाएं उस इलाके में बढ़ गयी है.
आदित्यपुर के मंदिर में लगातार हो रही है चोरी
आदित्यपुर के कल्पनापुरी इलाके में दुर्गा मंदिर में एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. मंदिर के दान पेटी को चोरो ने एक बार फिर से निशाना बनाया. शनिवार की रात को इस घटना को चोरों ने अंजाम दिया. इससे पहले भी उसी मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. लगातार हो रही चोरी से आसपास के लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है.






