
चाईबासा : कोरोन वायरस को लेकर लगे लॉक डाउन के दौरान झारखंड राज्य में कोई भूखा ना रहें इसके लिए गुरूवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के जगन्नाथपुर प्रखंड के रूगुड़साई और नोवामुण्डी प्रखंड के पचाईसाई में असहाय,निर्धन लोगों के लिए मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी होम लेस किचन सह भोजनालय का शुभारंभ जगन्नाथपुर विधायक सोना राम सिंकु के हाथों किया गया। इस दौरान विधायक सोना राम सिंकु नें असहाय और निर्धन लोगों को अपने हाथों से भोजन पड़ोस कर खाना खिलाये। मौके पर टाटा स्टील नोवामुण्डी के पदाधिकारी आर पी मल्लिक व टीएसआरडीएस के नोवामुंडी प्रमुख तुलसी दास तथा जगन्नाथपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व आंगनबाड़ी सेविका सहिया व सहायिका आदी उपस्थित थे।वहीं नोवामुंडी प्रखंड के पचाईसाई स्थित आंगनबाड़ी में सभी को पहले सैनिटाइज किया गया उसके बाद विधायक के हाथो सभी निर्धन और असहाय गरिब लोगों को सुखा राशन के साथ साथ भोजन भी कराया गया। इस दौरान नोवामुंडी प्रखंड के बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी, सीओ तथा सीडीपीओ आदी उपस्थित थे। इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा सभी बायो वृद्द को कोरोना से बचने के लिए हो भाषा में सभी को जानकारी दिया गया, और कहा गया इस योजना का लाभ उठायें और घर में रहें सुरक्षित रहें।







