
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार सिदगोड़ा 28 नंबर स्थित कार्यालय मे 1857 के क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सादगी पूर्वक मनाया गया. इस मौक़े पर उपस्थित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चन्द्रगुप्त सिंह ने कहा कि वर्तमान मे बाबू वीर कुंवर सिंह जी के जीवन शैली से युवाओं को प्रेरणा लेनी की जरूरत है. कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चन्द्रगुप्त सिंह, रामबाबू सिंह, रामबालक सिंह, वाइपी सिंह, राजश्री, समरेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, चन्द्र गुप्त सिंह, रामविलास सिंह, राजेश, मनोज, कामेश्वर सिंह, आशुतोष सिंह, राजेश चौधरी, अनुराग सिंह, विवेक सिंह, विजय दुबे आदि लोग उपस्थित थे.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना युवा ने मनाया वीर कुंवर सिंह जयंती
बाबू वीर कुंवर सिंह के 243वे जयंती के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के सोच के तहत युवा ज़िला अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में लॉकडाउन को देखते हुए भालूबासा मुखी बस्ती में 200 गरीब ज़रूरतमंदो के बीच भोजन वितरण किया गया. इसमें मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, नीतीश सिंह राजपूत, शुभम सिंह गहरेवाल, विशाल सिंह, शुभम कुमार सिंह, अंचल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह को किया याद
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा गुरूवार को महादानवीर भामाशाह जी की 474वीं जयंती समारोह को स्वाभिमान दिवस के रूप में साकची एमजीएम अस्पताल के पास भामाशाह गोलचक्कर में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मनाया गया. कार्यक्रम महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में मनाया गया. माल्यार्पण करने के बाद लॉकडाउन में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के बीच फल, बिस्कुट एवं पानी का बोतल वितरण किया गया. राह चलने वाले कुछ लोगों को भी पानी का बोतल दिया गया. इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि महादानवीर भामाशाह समाज के गौरव है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महासचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, लीगल एडवाइजर अधिवक्ता संजय शाह, उपाध्यक्ष पिंटू शाह, सुदामा साव, आदित्य शाह, दीपक शाह, श्रवण शाह, पप्पू शाह, सूरज शाह, मनोज साव, भोला साव आदि उपस्थित थे.






